Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

IPL 2025 में जिसे किसी टीम ने नहीं खरीदा, उस खिलाड़ी ने 150 साल में सबसे बड़ा स्कोर बनाया…

नई दिल्ली ,06अप्रैल 2025: IPL 2025 के ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस के साथ उतरे थे, मगर इंग्लैंड के टॉम बैंटन किसी टीम के पॉकेट में फिट नहीं बैठ सके. उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला. लिहाजा, उन्हें IPL खेलने का लाइसेंस नहीं मिला. लेकिन, वो कहते हैं ना कि जो होता है अच्छे के लिए होता है. IPL 2025 में नहीं बिकने वाले बैंटन ने अब समरसेट से काउंटी के डिवीजन 1 मुकाबले में खेलते हुए 150 साल में सबसे बड़ा स्कोर बनाया है. उन्होंने ये बेमिसाल कारनामा वूर्सेस्टरशर के खिलाफ किया.

टॉम बैंटन ने 381 गेंदों पर बनाए 344 रन
टॉम बैंटन ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 381 गेंदों का सामना करते हुए 344 रन बनाए, जिसमें 53 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. वो अब तक कुल 496 मिनट बैटिंग कर चुके हैं. 344 रन पर नाबाद बैंटन के सामने अब तीसरे दिन अपने स्कोर को और बड़ा करने की चुनौती होगी. उनकी कोशिश अपने स्कोर को 400 रन के पार ले जाने की होगी.

See also  विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने ली निर्वाचन अधिकारियों की बैठक

लैंगर का रिकॉर्ड तोड़ा, 150 साल में सबसे बड़ा स्कोर
टॉम बैंटन के बनाए 344 रन समरसेट के 150 साल के इतिहास में किसी बल्लेबाज के बल्ले से निकला सबसे बड़ा स्कोर है. इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के जस्टिन लैंगर के 342 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा है. लैंगर ने ये स्कोर साल 2006 में सरे के खिलाफ बनाए थे. तब उन्होंने विवियन रिचर्ड्स के वारविकशर के खिलाफ 1985 में बनाए 322 रन के स्कोर को पीछे छोड़ा था. लेकिन अब टॉम बैंटन ने इन दोनों को पीछे छोड़ दिया है. जस्टिन लैंगर फिलहाल IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के हेड कोच हैं.

See also  माता कौशल्या की जन्मभूमि पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, खाट पर बैठकर मुख्यमंत्री ने की चौपाल, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कौशल्या धाम में मुख्यमंत्री साय ने की पूजा-अर्चना, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

समरसेट में पहली पारी में बनाई बड़ी बढ़त
टॉम बैटन की मैराथन पारी का असर उनकी टीम समरसेट के स्कोर बोर्ड पर वूर्सेस्टरशर के खिलाफ साफ-साफ दिखा. उसने पहली पारी में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 637 रन बनाए. समरसेट ने पहली पारी में 483 रन की बढ़त वूर्सेस्टरशर के खिलाफ ले ली है. और, उसके 4 विकेट अब भी बाकी हैं. वूर्सेस्टरशर की बात करें तो उनकी पहली पारी 154 रन पर सिमट गई थी.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!