Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

चुनौतियों का सामना कर आरडीए को अच्छी स्थिति में पहुंचाएंगे – ओ.पी. चौधरी…

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर आज नन्द कुमार साहू ने छठवें अशासकीय अध्यक्ष के रुप में कार्यभार संभाल लिया। इसके पूर्व उन्होंने अपने कक्ष में पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत,विधायक सुनील कुमार सोनी, रायपुर उत्तर के विधायक पुरन्दर मिश्रा, धरसींवा के विधायक अनुज शर्मा, छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार क्ल्याण मंडल के अध्यक्ष राम प्रताप सिंह छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रीयल डेवलेपमेंट कार्पोरेशन लिमिटिड के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कावडिया, छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज छत्तीसगढ़ राज्य तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार साहू, छत्तीसगढ़ लौहशिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति सूर्यकांत राठौर, रायपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष श्याम बैस, पूर्व उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, नगर निगम रायपुर के की पार्षद और पूर्व पार्षद सहित कई पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

See also  देश के ऐसे प्रसिद्ध मंदिर जहां दर्शन करने से होती है पुत्र की प्राप्ति!

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से चर्चा में आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ. पी. चौधरी ने कहा कि आज से हम नन्दकुमार साहू के नेतृत्व में हम आरडीए के माध्यम से रायपुर की विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। तमाम चुनौतियों का सामना करने के बाद भी हम आरडीए को एक अच्छी स्थिति में पहुंचाएंगे।

कार्यक्रम में रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुन्दन कुमार ने स्वागत भाषण दिया तथा प्राधिकरण की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के बाद सैक्ड़ों लोगों ने नन्द कुमार साहू को माला पहना कर उनके साथ फोटो ली। इस अवसर पर प्राधिकरण की अतिरिक्त सीईओ श्रीमती शिम्मी नाहिद सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

See also  ब्रिटेन में भारतीय मूल की महिला के साथ दुर्व्यवहार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!