Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

धरसीवां में मानवता शर्मसार: शादी समारोह में आई 7 साल की मासूम से दरिंदगी; आक्रोशित महिलाओं ने आरोपी को जमकर पीटा

धरसीवां/तिल्दा नेवरा: रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा अंतर्गत बहेसर गांव में एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक शादी समारोह के दौरान 30 वर्षीय दरिंदे ने सात साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी की पहचान पड़ोस में रहने वाले राजा वर्मा के रूप में हुई है। घटना 29 अप्रैल की रात की है, जब पीड़िता अपने परिवार के साथ विवाह कार्यक्रम में शामिल होने आई थी।

शोर-शराबे का उठाया फायदा: जानकारी के मुताबिक, जब बच्ची अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी, तब आरोपी उसे बहला-फुसलाकर एकांत में ले गया। शादी में चल रहे तेज संगीत और शोर-शराबे के कारण मासूम की चीखें दब गईं और किसी को घटना का आभास नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बच्ची को जान से मारने का भी प्रयास किया और कृत्य के बाद मौके से फरार हो गया।

See also  प्रदेश में 5 वर्ष के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार ने जो वादा किया निभाया : शेषराज हरबंश, कांग्रेस प्रत्याशी शेषराज हरबंश को जीताने मिल रहा जनता का आशीर्वाद...

आरोपी गिरफ्तार, ग्रामीणों में आक्रोश: कुछ समय बाद जब बच्ची को होश आया, तो उसकी आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया। आरोपी की पहचान होते ही गांव की महिलाओं ने उसे पकड़कर जमकर पीटा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजा वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। ग्रामीणों ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!