Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

भोपाल में सातवीं की छात्रा से बैड टच, पड़ोसी युवक पर छेड़छाड़ के आरोप, FIR दर्ज, आरोपी फरार…

भोपाल। अशोका गार्डन इलाके में सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ बैड टच का मामला सामने आया है। आरोप पीड़िता के घर के पड़ोस में रहने वाले युवक पर लगे हैं। युवक मौका मिलते ही किशोरी के साथ अश्लील हरकत करता था।

आए दिन की हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने गुरुवार की रात मां को पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद मां उसे थाने लेकर पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक 13 वर्षीय किशोरी कक्षा सातवीं की छात्रा है। उसके घर के सामने पुताई का काम करने वाला 25 वर्षीय इरशाद मंसूरी रहता है। वह छात्रा को लंबे समय से परेशान कर उसका स्कूल तक पीछा कर रहा था। आरोपी ने एक बार स्कूल से लौटते समय पीड़िता को बैड टच भी किया था।

See also  CG Liquor Scam : शराब घोटाला मामले में अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

स्कूल से लौटते समय उसे अश्लील इशारे करता था। गुरुवार छात्रा ​​​​​​​स्कूल से अपने घर पहुंची और पूरी कहानी मां को बताई। जिसके बाद केस दर्ज कराया गया। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!