Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अवैध कब्जाधारियों ने निर्माणधीन एथेनॉल प्लांट के सुरक्षाकर्मियों पर किया जानलेवा हमला, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, हमले में चार सुरक्षाकर्मी लहूलुहान हुए हैं, जिनमें से एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है…

जांजगीर-चांपा। नैला उप थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़पार में निर्माणाधीन श्री श्याम एथेनॉल एंड स्पिरिट्स प्रा. लि. परिसर में घुसकर रविवार रात सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की नीयत रखने वाले दबंगों ने करीब 15 की संख्या में प्लांट में घुसकर सुरक्षाकर्मियों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में चार सुरक्षाकर्मी लहूलुहान हुए हैं, जिनमें से एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

​पुलिस में दर्ज रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है। भास्कर पटेल, मोझा पटेल, मानकी पटेल एवं अन्य 10-12 लोग अवैध हथियारों और लाठी-डंडों से लैस होकर प्लांट के गेट पर पहुंचे। आरोपियों ने पहले मां-बहन की अश्लील गालियां दीं और फिर जबरन भीतर घुसकर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। हमले का मुख्य कारण प्लांट की उस भूमि पर वर्चस्व कायम करना बताया जा रहा है, जिसे आरोपी अपना बताकर अवैध कब्जा किये बैठे हैं।

See also  मेरी जीत क्षेत्र की जनता की जीत - भूलन सिंह, नवनिर्वाचित विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विकास व समस्याओं के समाधान की दिशा में तेजी से होंगे काम...

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई दबंगई

​हमलावरों की यह पूरी करतूत प्लांट के मुख्य द्वार पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह हमलावर बेखौफ होकर सुरक्षाकर्मियों पर वार कर रहे हैं। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को साक्ष्य के तौर पर जब्त कर लिया है।

​इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला

Advertisment

​पीड़ितों के बयान और एमएलसी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की विभिन्न गंभीर धाराओं ​धारा 115(2), 126(2), ​​धारा 296, ​धारा 351(2), 351(3), ​धारा 189, 190, 191के तहत मामला पंजीबद्ध किया है जिसमें कि जाँच के पश्चात् और भी गंभीर धाराएं जोड़ी जाएंगी।

See also  महिला एवं बाल विकास मंत्री भेड़िया ने दल्लीराजहरा में 02 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन...

दहशत में ग्रामीण और कर्मचारी

​मुड़पार गांव में राजस्व और उद्योग विभाग की बेशकीमती जमीनों पर अवैध बेजा कब्ज़ा करने वालों की गिद्ध दृष्टि जमी है। ग्रामीणों का कहना है कि ये कब्जाधारी आपराधिक प्रवृत्ति के होने के साथ ही हिंसक भी हैं जिसकी वजह से पंचायत प्रतिनिधि भी इनके खिलाफ बोलने से कतराते हैं। इस हमले के बाद प्लांट में काम करने वाले कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है।

जल्द होगी गिरफ्तारी

​पुलिस विभाग के मुताबिक मुड़पार क्षेत्र में सरकारी और औद्योगिक भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतें लंबे समय से मिल रही हैं। रविवार रात की घटना इसी दबंगई का परिणाम है। आरोपियों की पहचान हो चुकी है और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं जल्द गिरफ़्तारी कर ली जाएगी।

See also  निर्माणाधीन मकान से 4 AC और 2 पंखे पार, दो सगे भाई निकले चोर, मुलमुला पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!