Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

हाई बीपी को कम करने के लिए करें इन चीजों का सेवन…

हाई बीपी को कम करने के लिए करें इन चीजों का सेवन।

खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी डाइट प्लान, जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस जैसे तमाम फैक्टर्स हाई ब्लड प्रेशर के लिए जिम्मेदार साबित हो सकते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक पोषक तत्वों से भरपूर कुछ चीजों को अपने डेली डाइट प्लान में शामिल करने से आपको हाई बीपी की समस्या से काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है। आइए ऐसी ही कुछ खाने की चीजों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

खजूर को बनाएं डाइट का हिस्सा

हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर खजूर को खाने की सलाह देते हैं क्योंकि ये ड्राई फ्रूट आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर करने के लिए भी खजूर का सेवन किया जा सकता है।

See also  छत्तीसगढ़ में हम असहमति का भी सम्मान करते हैं, सबसे मशविरा कर नीतियां तैयार करते हैं - मुख्यमंत्री बघेल...

फायदेमंद साबित होगी गाजर

जिन लोगों का ब्लड प्रेशर अक्सर हाई रहता है, उन्हें गाजर को अपने डाइट प्लान का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। गाजर में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपके हाई बीपी को कंट्रोल करने के साथ-साथ आपकी सेहत को सुधारने में भी कारगर साबित हो सकते हैं।

Advertisment

डाइट में शामिल करें दालचीनी

अगर आपको भी यही लगता है कि दालचीनी का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। आपको बता दें कि दालचीनी हाई ब्लड प्रेशर पर काबू पाने में काफी हद तक मददगार साबित हो सकती है।

See also  खैरा गांव में खेतों की धान की खरही में लगी आग, किसानों को लाखों का नुकसान; जानबूझकर आग लगाने का आरोप

मददगार साबित होगी किशमिश

किशमिश का सेवन करना आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है, तो रेगुलरली पोटैशियम रिच किशमिश खाना शुरू कर दीजिए।

बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से इन चीजों का सेवन करना बेहद जरूरी है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!