Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

‘मैं होता तो विराट कोहली को कप्तान बना देता…’, रवि शास्त्री ने क्यों दिया ये बड़ा बयान

IND vs ENG Test: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड में हैं, जहां शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. विराट कोहली की टेस्ट से रिटायरमेंट के बाद ये टीम इंडिया की पहली सीरीज है. इस बीच पूर्व क्रिकेटर और टीम इंडिया के कोच रहे रवि शास्त्री का बड़ा बयान आया है. उनका मानना है कि इसे अच्छे से हैंडल किया जा सकता था. उन्होंने ये भी बताया कि अगर उनकी कोई भूमिका रहती तो वो क्या करते.

विराट कोहली ने 12 मई को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने टेस्ट से रिटायरमेंट की घोषणा की थी. इससे 5 दिन पहले 7 मई को रोहित शर्मा ने भी रिटायरमेंट का ऐलान किया था. लगातार दो दिग्गजों ने टेस्ट को यूं अलविदा कह दिया था, जिससे सभी प्रशंसक मायूस थे. फैंस चाहते थे कि उन्हें फेयरवेल टेस्ट मिलना चाहिए था. इस बीच रवि शास्त्री ने कहा कि अगर उनकी कोई भूमिका होती तो ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद वह विराट को कप्तान बना देते.

See also  IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के तूफान से दहलेगी पंजाब किंग्स! नंबर-1 बनने का सुनहरा मौका

रवि शास्त्री ने विराट कोहली को लेकर क्या कहा?

शास्त्री ने सोनी स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में कहा, “लोगों को तब एहसास होता है कि वो कितना बड़ा प्लेयर था, जब आप चले जाते हो. मुझे दुख है कि विराट कोहली चले गए. जिस तरह वो गए, मेरे अनुसार इसे अच्छे से हैंडल किया जा सकता था. अधिक बातचीत होनी चाहिए थे. अगर मेरा कोई रोल इसमें होता तो ऑस्ट्रेलिया टूर के बाद मैं उन्हें कप्तान बना देता.”

बीसीसीआई के सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया था कि विराट कोहली ने रिटायरमेंट की घोषणा से पहले सेलेक्टर्स को अपने फैसले के बारे में बता दिया था. हालंकि बोर्ड का एक मेंबर चाहता था कि वह इंग्लैंड दौरे पर जाएं, क्योंकि रोहित की रिटायरमेंट के बाद उनके अनुभव की जरुरत होगी, लेकिन कोहली नहीं माने और रिटायरमेंट ले ली. कोहली और रोहित शर्मा अब वनडे फॉर्मेट में खेलते हुए दिखेंगे, दोनों ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद एक साथ क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को भी अलविदा कह दिया था.

Advertisment

हालांकि सोशल मीडिया पर एक पक्ष ये भी कह रहा था कि अगर विराट कोहली और रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद ही टेस्ट से रिटायर होना था तो फिर दोनों ने डोमेस्टिक क्रिकेट क्यों खेला. आपको बता दें कि टीम इंडिया के टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई ने फैसला किया था कि अगर कोई ठोस कारण ना हो तो सभी खिलाड़ियों को डोमेस्टिक खेलना होगा.

See also  युवाओं को एक सूत्र में बांधने का सशक्त माध्यम है राष्ट्रीय एकता शिविर: उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री अग्रवाल राष्ट्रीय एकता शिविर के समापन समारोह में हुए शामिल, शिविर में 14 राज्यों के एनएसएस के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा और दिखाया अपना कौशल...

शुभमन गिल इंग्लैंड में रच सकते हैं इतिहास

भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड में आखिरी टेस्ट सीरीज 2007 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में जीती थी. इसके बाद टीम एमएस धोनी और विराट कोहली की कप्तानी में 2-2 बार इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेलने गई, लेकिन कभी सीरीज जीत नहीं पाई.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!