Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

आईएएस प्रकाश कुमार सर्वे ने संभाली बिलासपुर नगर निगम की कमान,विकास, स्वच्छता और अरपा उत्थान को दी सर्वोच्च प्राथमिकता

बिलासपुर,23 दिसंबर। बिलासपुर नगर निगम के इतिहास में मंगलवार का दिन एक नए विकास अध्याय की शुरुआत के रूप में दर्ज हो गया, जब नवपदस्थ आईएएस अधिकारी प्रकाश कुमार सर्वे ने नगर पालिक निगम कमिश्नर एवं स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध संचालक (एमडी) के रूप में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की योजनाओं का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी क्रियान्वयन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगा।

पदभार ग्रहण करने के पश्चात कमिश्नर सर्वे ने नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर चल रही विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शहर के समग्र विकास के लिए टीम वर्क और जनसहयोग अत्यंत आवश्यक है, ताकि कार्यों की गति और गुणवत्ता दोनों सुनिश्चित की जा सके।

See also  एबीवीटीपीएस से सेवानिवृत्त हुए अधीक्षण अभियंता एवं अनुभाग अधिकारी को दी गई भावपूर्ण विदाई...

स्वच्छता में नंबर-1 बनने का लक्ष्य

कमिश्नर सर्वे ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त करना बिलासपुर के लिए गर्व की बात है, लेकिन अब लक्ष्य पहला स्थान हासिल करने का है। उन्होंने स्वच्छता को सतत प्रक्रिया बताते हुए नागरिक सहभागिता के माध्यम से इसे और मजबूत करने पर जोर दिया।

अरपा उत्थान बनेगा शहर की पहचान

Advertisment

अरपा नदी को बिलासपुर की जीवनरेखा बताते हुए कमिश्नर ने कहा कि अरपा उत्थान एवं तट संवर्धन योजना को गुणवत्ता और तय समयसीमा में पूरा किया जाएगा। नदी को प्रदूषण मुक्त कर उसे शहर की नई पहचान बनाने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

See also  वृद्धाश्रम में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन, कलेक्टर ने किया वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं का सम्मान, मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की कलेक्टर ने दिलाई शपथ...

स्मार्ट सिटी और मूलभूत सुविधाओं पर फोकस

उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी एवं नगर निगम के अंतर्गत चल रहे सभी विकास कार्यों को समय पर पूरा कराना, साथ ही पेयजल, सड़क, सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाएं निर्बाध रूप से उपलब्ध कराना प्राथमिकता में शामिल रहेगा।

नए क्षेत्रों में भी होगा संतुलित विकास

नगर निगम सीमा में हाल ही में शामिल किए गए नए क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं और विकास कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाएंगे, ताकि शहर का विकास संतुलित और समावेशी हो सके।

टीम वर्क से बनेगा सुंदर बिलासपुर

कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने कहा,
“कोई भी कार्य अकेले संभव नहीं होता। बेहतर टीम वर्क और जनसहयोग से ही बिलासपुर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाया जा सकता है।”

See also  तातापानी महोत्सव के माध्यम से इस जगह को मिली पहचान, इसे विकसित करने मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा: स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल, तातापानी को पर्यटन स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित: कृषि मंत्री नेताम, तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का हुआ रंगारंग समापन...

स्पष्ट कार्यमंत्र

विकास, स्वच्छता, पारदर्शिता और समयबद्ध कार्य—यही होगा नए कमिश्नर का कार्यमंत्र।
न्यायधानी बिलासपुर अब तेज, टिकाऊ और समावेशी विकास की दिशा में आगे बढ़ने को पूरी तरह तैयार नजर आ रही है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!