Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
Uncategorized

लाल इट के अवैध संचालाकों के ऊपर कार्यवाही के लिए मानवाधिकार क्राइम कंट्रोल ब्यूरो ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, अवैध ईंट भट्‌ठों पर विभाग की नजर नहीं…

लाल इट के अवैध संचालाकों के ऊपर कार्यवाही के लिए मानवाधिकार क्राइम कंट्रोल ब्यूरो ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

अवैध ईंट भट्‌ठों पर विभाग की नजर नहीं

सक्ति-हसौद। नवीन जिले सक्ति को हर महीना राजस्व विभाग से लाखो की हानि पहुंच रही है, क्षेत्र में अवैध दर्जनों ईट भट्‌ठे चल रहे हैं। इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हाने से अवैध ईट भट्‌ठों की संख्या बढ़ती जा रही है। इससे पर्यावरण तो प्रदूषित हो रही है। साथ ही राजस्व को होने वाले आय का भी नुकसान हो रहा है। नेशनल हुमैन राइट्स एंड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के जिला अध्यक्ष विनय साहू द्वारा लिखित शिकायत करते हुए क्षेत्र और जिले में चल रहे अवैध खनिज की कलाबजरीयों के ऊपर कार्यवाही करने के लिए जिला खनिज विभाग सहित जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। शिकायत के बाद भी अब तक खनिज विभाग ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। हालांकि कुछ स्थानों में कागजी कार्रवाई करते अवैध वसूली कर खानापूर्ति की जा रही है। इससे ईंट भट्‌ठा संचालकों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं, ये लोग बड़े पैमाने पर ईट का निर्माण कर शासकीय व निजी जमीन के खनन करने में लगे हुए हैं। सर्वे में जैजैपुर ब्लॉक के ग्राम सेंदरी, एवं अन्य स्थानों पर अवैध ईट भटठा संचालित किया जा रहा है। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। खनिज विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रकरण तैयार कर कार्रवाई न करना शासकीय आर्थिक क्षति को दर्शाता है। इन अवैध ईट भट्‌टों के संचालकों से मिलीभगत कर कागजी कार्रवाई करने की खानापूर्ति की जा रही है।

See also  नगरदा में आयोजित संकल्प शिविर में विभिन्न हितग्राहियों को मिला उज्जवला गैस कनेक्शन...

तहसील क्षेत्र हसौद में इन दिनों अवैद्य ईट का कारोबार बेख़ौफ़ चल रहा है। सक्ति जिले में खनिज विभाग का अमला सुस्त होने पर विभाग की किरकिरी होना लाजमी होगया जिसके चलते करहि, बसंतपुर रेत घाट पर भी माफिया बेखौफ होकर अवैद्य कारोबार को आशानी से अंजाम दे रहे है। खनिज के अवैद्य करोबारियों में प्रशासन की कार्यवाही का जरासा भी डर नजर नहीं आ रहा है। अवैध कारोबारी के ऊपर किसी प्रकार की उचित कार्यवाही नही होने पर खनिज विभाग की कार्यप्रणाली भी जन्मुख से संदेह के दायरे में बना हुआ है ।

Advertisment

*क्षेत्र में चल रहे अवैध ईंट भट्ठों की अधिकत्तर जानकारी शासन की फाइल से गायब*

हसौद ब्लाक के ग्राम सेंदरी पंचायत में दर्जन भर भठ्ठों का जानकारी खनिज विभाग के फाइल में नहीं है, जिनमें से कुछ एक दो ही छोड़कर बाकि सभी ईट् भठ्ठों की जानकारी फाइलों से गायब हैं।स्थानी व कुछ रसूखदारों द्वारा भारी तादात में इट भाट्टों से अधिक दामों में इट बिक्रीय कर लाखों का मुनाफा कमा रहे है जो सम्पूर्ण तरीके से अवैद्य है जहाँ कार्यवाही करने के बजाए खनिज विभाग मुकदर्शक बने बैठे है। इसी वजह से ईट का व्यपार कर शासन को चपत लगने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। अवैद्य ईट का संचालन हसौद और जैजैपुर क्षेत्र में इतना बड़ गया है कि शासन को प्रति माह लाखों का राजस्व नुकसान होने लगा है। ताज्जुब की बात है कि खनिज विभाग शासन को चुना लगने वालों के ऊपर नकेल कसने में नाकाम सबियत हो रही है ऐसा नहीं है कि इस बात की जानकारी विभाग को नही है इसके चलते खनिज विभाग का किरकिरी होना लाजमी है।
बात दे हसौद ब्लाक के सेंदरी में लाखों के तादात में दर्जनों संचालक द्वारा बिना किसी अनुमति के बेखौफ अवैद्य इट का पकाव कर रहे है।जानकारी के अनुसार अवैद्य इट का व्यापार करने वाले राजनीति पार्टी में अच्छा पकड़ रखे हुए है और खनिज विभाग को चढ़वा भी संचालक द्वारा चढ़या जाता है यही वजह से खनिज विभाग भी अवैध इट व्यपार के प्रति अपनी आंखों में पट्टी लागए बैठे है।

See also  छत्तीसगढ़ रायपुर:मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पीएससी 2023 के मूल्यांकन में ऐतिहासिक बदलाव

तहसील क्षेत्र सेंदरी पंचायत में गणेश साहू,कल्याण साहू, बड़कू साहू, लिल्लु खूंटे, और चिंतामणि साहू द्वारा अवैध ईट भट्ठों का संचालन किया जा रहा है जहाँ कुम्हार जाति को मिले छूट का लाभ रसूखदार लोग उठा रहें हैं और लाल ईंट का अवैध निर्माण कर मोटी कमाई करने में जुटे हैं।शासन-प्रशासन द्वारा आए दिन खनिज विभाग को अवैध रूप से संचालित होने वाले ईंट भट्ठों पर कार्रवाई करने का दिशा-निर्देश दिया जाता है परन्तु ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों ईंट भट्ठे का कारोबार बगैर विभागीय अनुमति व रायल्टी जमा किए धड़ल्ले से चल रहा है। क्षेत्र में चलने वाले अधिकतर ईंट भट्ठा संचालकों को ये तक नहीं मामूल की इसके लिए कहां और कैसे लाइसेंस लिया जाता है। ऐसे में कार्यवाही न होने से एक एक कर दर्जनों अवैध रूप से ईंट भट्ठे खुल जा जाते हैं।

See also  संघर्षों में पली बिटिया ने थामा बैडमिंटन का रैकेट तो मुख्यमंत्री ने दी शाबाशी, कहा- खूब आगे बढ़िये, हम आपके साथ हैं, मुख्यमंत्री साय के वीडियो-कॉल से बैडमिंटन प्लेयर रितिका के अरमानों को मिले पंख, मजदूर पिता की बेटी रितिका के जज़्बे को मुख्यमंत्री ने सराहा, छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को सींच रहे मुख्यमंत्री साय...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!