Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News: बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, एक युवक की हुई मौत, दूसरा घायल, शादी समारोह में शामिल होने आए थे…

गौरेला पेंड्रा मरवाही। गौरेला पेंड्रा मरवाही में एक बाइक अनियंत्रित पेड़ से टकराकर खेत मे जा घुसी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जिसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पूरा मामला मरवाही थानाक्षेत्र के अंतर्गत पीपरडोल ग्राम पंचायत का है। जहां पर बीती रात तकरीबन दो बजे रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होने आए रोनू मरकाम 25 वर्ष और रोहित मराबी 20 वर्ष निवासी बरवासन ग्राम अपने स्पोर्ट्स बाइक पर सवार होकर पीपर डोल पहुचे थे।

See also  शेयर बाजार में कमाई का मौका… 30 जून से खुल रहा है साइबर सुरक्षा कंपनी Kratikal Tech का आईपीओ

फिर ये शराब के नशे में मस्त होकर मरवाही चले गए और वापसी में मरवाही से पीपरडोल जाने के दौरान तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक होने के कारण और शराब के नशे में गाड़ी चला रहे रोनू ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे बाइक पेड़ टकरा कर खेत में जा घुसी।

हादसे में रोनू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथ में मौजूद रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे 108 ,और 112 की टीम ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!