Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बस्तियों और मंडलों में ‘हिन्दू सम्मेलन’ आयोजित करेगा RSS : संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर ‘मतांतरण’ कराने वाली ताकतों पर एक्शन को लेकर बड़ा प्लान, जानिये…

रायपुर। रायपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यालय जागृति मंडल में संघ में मध्य क्षेत्र के क्षेत्र संघचालक डॉक्टर पूर्णेंदु सक्सेना और प्रांत संघचालक टोपलाल वर्मा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बेंगलुरू में तीन दिन तक चली अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की मुख्य बिन्दुओं की जानकारी प्रदान की गई।

इस दौरान प्रेस कॉन्फ़्रेंस में डॉक्टर पूर्णेंदु सक्सेना ने बताया कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हुए अत्याचार को लेकर पूरे देश में नाराज़गी है। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी जिलों में सामाजिक कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में रैलियां निकली थीं। इस विषय को लेकर प्रतिनिधि सभा में बांग्लादेश के हिंदू समाज के साथ एकजुटता से खड़े रहने का आह्वान किया गया है।

See also  कलेक्टर ने किया निर्माणाधीन मिलेट्स कैफे का निरीक्षण, चांपा में शीघ्र प्रारंभ होगा जिले के पहला मिलेट्स कैफे...

संघ इसे एक अवसर के रूप में उपयोग करेगा, समाज में व्यापक काम और विचार के विषय नीचे तक ले जाने तक ले जाने का संकल्प लिया गया है।

डॉक्टर पूर्णेंदु सक्सेना ने बताया कि विजयादशमी के अवसर पर मंडल स्तर पर उत्सव पूर्ण गणवेश में मना सकें, ऐसी योजना बनी है। साथ ही बड़े पैमाने पर हिंदुत्व का विचार लेकर कुटुंब प्रबोधन आदि विषयों को लेकर घर-घर सम्पर्क करने की योजना संघ ने बनाई है। इसके साथ ही मंडलों में हिंदू सम्मेलन कराए जाएँगे।
डॉक्टर पूर्णेंदु सक्सेना ने बताया कि सद्भाव को लेकर नियमित बैठकें आयोजित की जायेंगी। इसके साथ जिला स्तर पर परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। जिसका उद्देश्य राष्ट्र को तोड़ने वाले विचारों को तोड़ने व्यापक चर्चा की योजना बनाई गई है।

See also  45 सालों से जारी “विश्वशांति विश्वपदयात्रा” छत्तीसगढ़ में, अब तक 11 देशों में 4 लाख 52 हजार किलोमीटर यात्रा की पूरी

संघ कार्यालय में मीडिया को जानकारी देते हुए प्रांत संघचालक टोपलाल वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में लोकमाता अहिल्या देवी द्वारा बताए गए विचारों को विद्यालयों, महा विद्यालयों में जाकर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बताया जाएगा।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!