Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में हैरतअंगेज खुलासा, पति ने इन लोगों के साथ मिलकर किया था हॉस्पिटल डायरेक्टर का कत्ल…

पटना। पटना के हाईप्रोफाइल सुरभि राज मर्डर केस का पटना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। झोलाछाप डॉक्डर सुरभि के पति राकेश रौशन, देवर रमेस कुमार, अस्पताल की एक महिला कर्मचारी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पटना पुलिस ने चार दिन पुराने इस सनसनीखेज मर्डर का मंगलवार को जब खुलासा किया तो पति ही प्लानर निकला। हत्या की वजह और बाकी चीजें कुछ देर में साफ होंगी। शनिवार को सुरभि राज को उनके दफ्तर में कई गोलियां मारी गई थी। हत्या के बाद सुरभि के पिता को राकेश रौशन ने बेटी के गिरने से जख्मी होने की जानकारी दी थी। सुरभि के कमरे से खून के दाग-धब्बे भी साफ किए गए थे।

See also  Bilaspur: पॉक्सो केस में बड़ी लापरवाही के चलते TI और SI लाइन अटैच, पुलिस विभाग का बड़ा एक्शन

एशिया अस्पताल की संचालिका सुरभि राज की हत्या में कई अजीब संयोग से पुलिस को पहुंचते ही अंदर के खेल का शक हो गया था। हत्या की जगह के आस-पास के सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे। घटनास्थल की साफ-सफाई की गई थी और बहाना बनाया गया कि सुरभि के गिरने से खून बहा था इसलिए सफाई की गई, गोली का पता नहीं चला। पोस्टमार्टम में पता चला कि मर्डर से पहले सुरभि के साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी। सुरभि के शरीर पर चोट के निशान थे। उन्हें गोलियां पिटाई के बाद मारी गईं। पिस्टल में साइलेंसर का इस्तेमाल हुआ।

See also  रुपए में ऐतिहासिक गिरावट, कभी नहीं आई करेंसी मार्केट में ऐसी तबाही

सुरभि की हत्या के तार करीबियों से जुड़ने के संकेत मिल रहे थे। ऐसा लग रहा था कि कातिल ने वारदात से पहले ही सब कुछ तय कर रखा था। जहां हत्या हुई, उसके पास लगे सीसीटीवी कैमरे खराब मिले। इससे पुलिस को पता नहीं चले कि वहां कौन आया या गया था। शातिराना अंदाज में सबूत मिटाने की भी कोशिश हुई। जिस कमरे में सुरभि को मारा गया, वहां से खून और अन्य साक्ष्य को धो दिया गया। पुलिस को पता चला कि सफाई का काम अस्पताल के कर्मचारियों ने ही किया। पुलिस ने अस्पताल की एक महिला कर्मी को पहले ही हिरासत में ले लिया था, जिसकी गतिविधियां संदेहास्पद लग रही थी।

See also  सोनी सब की पौराणिक महागाथा ‘वीर हनुमान’ में हुनर हाली गांधीनिभा रही हैं योद्धा रानी कैकेयी की भूमिका,

सुरभि के पिता राजेश सिन्हा के बयान पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पिता ने हत्या की साजिश में अस्पताल के कर्मचारियों के शामिल होने का संदेह जताया था। सुरभि के पिता ने पुलिस से कहा था कि उनके दामाद राकेश रौशन ने शनिवार दोपहर फोन कर बेटी के गिरने और बेहोश होने की सूचना दी थी। सूचना पर जब वो अस्पताल पहुंचे तब पता चला कि बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!