Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Health Tips: सेहत के लिए वरदान है तुलसी का पानी…

दादी-नानी के जमाने से तुलसी के पत्तों को सेहत से जुड़ी कई समस्याओं के लिए रामबाण इलाज माना जाता रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तुलसी के पत्तों में विटामिन सी, जिंक और आयरन जैसे कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। आयुर्वेद के मुताबिक सुबह-सुबह तुलसी के पत्तों का पानी पीकर आप अपनी सेहत को काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं। आइए इसे बनाने की बेहद आसान रेसिपी के बारे में भी जानते हैं।

कैसे बनाएं तुलसी के पत्तों का पानी?

तुलसी के पत्तों का पानी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में दो कप पानी डालकर उबाल लीजिए। अब धुले हुए तुलसी के पत्तों को उबले हुए पानी में डालकर कम से कम पांच मिनट तक इस पानी को बॉइल करें। अब इस पानी को एक कप में छान लीजिए और इसमें थोड़ा सा शहद एड कर इसे अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना लीजिए।

See also  त्यौहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर रखी जा रही नजर, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा की जा रही खाद्य पदार्थो की औचक जांच...

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

अगर आप अपनी हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो हर रोज तुलसी के पत्तों का पानी जरूर पिएं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तुलसी वॉटर में पाए जाने वाले तमाम तत्व दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको खाली पेट तुलसी के पत्तों का पानी पीना चाहिए।

Advertisment

मिलेंगे एक से बढ़कर एक जबरदस्त फायदे

तुलसी के पत्तों का पानी आपकी गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप भी तुलसी के पत्तों के पानी को पीना शुरू कर सकते हैं। तुलसी वॉटर को रेगुलरली कंज्यूम करने से आपको सर्दी-खांसी की समस्या से भी राहत मिल सकती है। इसके अलावा तुलसी का पानी आपकी बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मददगार साबित हो सकता है।

See also  विधायक ब्यास ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को सदन में घेरा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!