Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

फिट इंडिया मिशन के तहत निकाली गई स्वास्थ्य जागरूकता रैली…

जिला पुलिस जांजगीर द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में हाई स्कूल मैदान जांजगीर से स्वास्थ्य जागरूकता हेतु साइकिल रैली निकाली गई।

केंद्र सरकार द्वारा निर्देशित अभियान में “खेलो इंडिया योजना” के “फिट इंडिया पहल” के तहत और फिटनेस को हमारी दिनचर्या में शामिल करने के उद्देश से माननीय केंद्रीय युवा मामले एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अभियान के तहत्
फिट इंडिया मिशन के तहत

the sunday on cycle

“फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज” की थीम पर अपनी फिटनेस को बेहतर करने और एक्सरसाइज /साइकिलिंग को दिनचर्या में शामिल करने हेतु जिला पुलिस जांजगीर चांपा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में दिनांक- 6 अप्रैल 2025 को हाई स्कूल मैदान जांजगीर से स्वास्थ्य जागरूकता हेतु साइकिल रैली निकाली गई। जिला पुलिस बल, और नगरसेना के अधिकारी कर्मचारी द्वारा साइकिल रैली निकाली गई, पुलिस विभाग द्वारा अधिकारी कर्मचारी के साथ साथ सभी लोग अपनी बेहतर स्वास्थ बनाये रखने हेतु प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट अपने शारीरिक व्यायाम के लिए समय निकाले ।

See also  महाकुंभ के यात्रियों के लिए रेलवे ने दी सौगात, दुर्ग से टूंडला के बीच चार स्पेशल ट्रेनों की मिलेगी सुविधा...

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला द्वारा सभी को संबोधित करते हुए फोर्स के जवानों, उपस्थित लोगों से अपील किया कि अपने पसंद से साइक्लनिग, रनिंग, वॉकिंग या अन्य गतिविधियों को अपने दिनचर्या में शामिल कर ओवरइटिंग से बचे ताकि पाचन संबंधी समस्या से दूर अधिकतर स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पेट की समस्याओं से शुरू होती है इन सभी बीमारी से बचाव के लिए नियमित व्यायाम करें और अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाये रखें ।

Advertisment

उक्त सायकिल रैली निर्धारित रूट प्लान हाई स्कूल मैदान जांजगीर से शुरू होकर – BTI चौक – कचहरी चौक – केरा चौक- से वापस कचहरी चौक होते हुए – नेता जी चौक- लिंक रोड से BTI चौक, हाई स्कूल मैदान जांजगीर में समापन किया गया ।

See also  ट्रेनों की लेट-लतीफी के विरोध में युवा कांग्रेस ने किया सांसद अजगल्ले के निवास का घेराव... सोए सांसद को जगाने युवा कांग्रेस ने निकाली जागो सांसद जागो रैली...

कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी, निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, मुख्य लिपिक पुलिस कार्यालय दिनेश शर्मा, निरीक्षक लालन पटेल यातायात, ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय थाना जांजगीर, अशोक डीसेन, मोबिन खान पुलिस कार्यालय व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे उक्त मिशन के दौरान लगभग 150 से अधिक अधिकारी, कर्मचारियों एवं नागरिकगण उपस्थित हुए और रैली हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!