ट्रेनों की लेट-लतीफी के विरोध में युवा कांग्रेस ने किया सांसद अजगल्ले के निवास का घेराव… सोए सांसद को जगाने युवा कांग्रेस ने निकाली जागो सांसद जागो रैली…

ट्रेनों की लेट-लतीफी के विरोध में युवा कांग्रेस ने किया सांसद अजगल्ले के निवास का घेराव
सोए सांसद को जगाने युवा कांग्रेस ने निकाली जागो सांसद जागो रैली
जांजगीर-चांपा। भीषण गर्मी में छ. ग. राज्य में रेलवे की अव्यवस्था और यात्री ट्रेनों की लेट-लतीफी से जनता को हो रही परेशानी के विरोध में प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस शर्मा के संयोजकत्व में हल्ला बोल कार्यक्रम अंतर्गत जागो सांसद जागो अभियान चलाते हुए स्थानीय शारदा चौक से सैकड़ों की तादात में उपस्थित युवा कांग्रेसियों की उपस्थिति में पैदल मार्च निकालकर शिवराम इंक्लेव के मुख्य द्वार के सामने भारी संख्या में उपस्थित पुलिस बल द्वारा के युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रोका गया। जिससे नाराज युकाई मुख्य द्वार के सामने बैठकर केन्द्र की मोदी नेतृत्व वाले भाजपा सरकार और स्थानीय सांसद के उदासीन रवैये के विरोध में जमकर नारेबाजी की। बाद में पुलिस द्वारा कांग्रेसियों के कुछ प्रतिनिधियों को सांसद गुहाराम अजगल्ले से मिलने की अनुमति दी गई। जहां कांग्रेसियों ने गांधीवादी तरीके से गुलाब का फूल सांसद को भेंट करते हुए यात्री गाड़ियों के संचालन में हो रही अव्यवस्था और दुतगामी ट्रेनों का जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन में स्टापेज की मांग पुरजोर तरीके से उठाने की मांग की। जिसे सांसद द्वारा स्वीकार करते हुए क्षेत्र की जनता की भावना से सरकार को अवगत कराने आश्वासन दिया। इस दौरान युकाईयों ने केन्द्र सरकार के नीतियों की निन्दा करते हुए कहा कि वर्तमान केन्द्र की सरकार अडानी ग्रुप के हाथों की कठपुतली बनी हुई है। रेलवे का पूरा संचालन केन्द्र सरकार न कर अडानी ग्रुप संभाला हुआ है। यही वजह है कि प्रदेश में भीषण गर्मी के इस दौर में लगातार ट्रेन निरस्त हो रहे है और अन्य जगहों पर ट्रेन परिवर्तित किया जा रहा है। जिससे आम रेल्वे यात्री बुरी तरह से हलाकान है। अडानी के हाथों कठपुतली बनी मोदी सरकार के चलते रेल्वे अब राष्ट्र की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं बल्कि महज एक बिकाउ संपत्ति बन गई है। यात्रियों को मिलने वाली सुविधा एहसान की तरह जताई जा रही है और हर सुविधा पर अतिरिक्त शुल्क हनक के साथ वसूलने का नया नियम लागू जर दिया गया है। छ. ग. राज्य की जनता मोदी जी पर विश्वास करते हुए प्रदेश से 9 सांसदों को दिल्ली भेजा लेकिन आज क्षेत्र और प्रदेश की जनता को इस बात का गलाल है कि उनके द्वारा भेजे गए सांसद रेल्वे की कुव्यवस्था के चलते हो रही परेशानियों के बारे में दिल्ली की सरकार को अवगत नहीं करा रहे है और जनता की समस्या दिन पर दिन और बढ़ती जा रही है। युवा कांग्रेस इन सोये हुए सांसदों को क्षेत्र की जनता की आवाज को संसद में बुलंद करने जगाने के उद्देश्य से हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन रखा है। यदि आने वाले दिनों में हमारे सांसद छ. ग. की जनता की मांगो को पूरा नहीं किया जायेगा तो जनता के साथ मिलकर यह आंदोलन को कमबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। इस दौरान प्रमुख रूप से इंका नेता दिनेश शर्मा, गुलजार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, विवेक सिसोदिया, रमेश पैगवार, ब्यास कश्यप, रफीक सिद्दकी, देव गढ़ेवाल, देवेश सिंह, अजित सिंह राणा, हेमलता राठौर, सिमा शर्मा, राजू शर्मा, परमेश्वर निर्मले, दिनेश महंत, उत्तम पाटले, मनोज कालू अग्रवाल, रोमा भारद्वाज, गोपाल गुलशन सोनी, प्रदेश इंका महासचिव गौरव सिंह, चिंताराम, पंकज शुक्ला, जसप्रीत गांधी, सुरेश देवांगन, विनोद खूंटे, हीरा उपाध्याय, भोलू यादव, राजा सिद्दकी, गुड्डू पठान, गौतम राठौर, जय सिंह राठौर, हर्षवर्धन सिंह, बहादुर यादव, अखिलेश मिश्रा, संस्कार राठौर, शाहरुख खान, प्रतीक सिंह, जय सेवायक, विनोद चक्रवर्ती, रमेश सोनवानी, दिलीप कश्यप, किशन आदित्य, सौरभ यादव, राहुल सिंह, पुष्पेन्द्र गढ़ेवाल, नितेश कुमार, सुशिल गढ़ेवाल, अखिल गढ़ेवाल, बादल गढ़ेवाल, अभिषेक गढ़ेवाल, आर्यन यादव, जयंत कुमार, अमित कहरा, हेमंत डहरिया सहित सैकड़ों की तादाद में कांग्रेसजन उपस्थित थे।



