Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कोर्स स्क्वायर के 7वें स्थापना दिवस का भव्य अयोजन…

जांजगीर-चांपा। कोर्स स्क्वायर के 7वें स्थापना दिवस का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन से हुई। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में सक्ति जिले से तहसीलदार सुशीला साहू, बाराद्वार से तहसीलदार विद्या भूषण साहू, जांजगीर जिले से नायब तहसीलदार प्रशांत कुमार पटेल और स्टेट गुड्स एंड सर्विस टैक्स इंस्पेक्टर पुष्पा साहू सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कोर्स स्क्वायर के जांजगीर-चांपा और रायपुर शाखाओं से सैकड़ों छात्रों ने भाग लिया, जिनके साथ आए अतिथियों और अभिभावकों को मिलाकर उपस्थिति संख्या हज़ारों में पहुँच गई। कोर्स स्क्वायर संस्था के प्रमुख संस्थापक, सभी ब्रांच मैनेजर, टीम के सदस्य और उनके अभिभावक भी इस महत्वपूर्ण अवसर पर उपस्थित थे।
छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक शब्दों से छात्रों का उत्साहवर्धन किया और कोर्स स्क्वायर के संस्थापकों ने अपनी यात्रा और उपलब्धियों को साझा किया।
उत्साह और ऊर्जा से भरे इस कार्यक्रम ने सभी उपस्थित लोगों के मन में एक नई प्रेरणा और जोश भर दिया। स्थापना दिवस का यह आयोजन कोर्स स्क्वायर के समर्पण और उनके द्वारा छात्रों को दी जा रही उत्कृष्ट शिक्षा का एक उदाहरण था।
समस्त अतिथिगण, कोर्स स्क्वायर के संस्थापक, सभी शाखा प्रबंधक, सदस्यों एवं अभिभवकों ने मिलकर माँ सरस्वती की वंदना के साथ दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किय। सभी ने मिलकर माता सरस्वती का आह्वान किया और ज्ञान एवं प्रकाश के प्रतीक के रूप में दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।दीप प्रज्वलन की इस विधि ने पूरे आयोजन में एक दिव्य और पवित्र माहौल बना दिया, जिससे उपस्थित जनसमूह में एक नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार हुआ। कार्यक्रम का यह प्रारंभ संस्था के मूल्यों और परंपराओं के प्रति उनकी अटूट आस्था का परिचायक था, जो शिक्षा के क्षेत्र में उनके अद्वितीय योगदान को दर्शाता है।
कार्यक्रम के दौरान कोर्स स्क्वायर के संस्थापक श्री शक्ति कुमार साहू जी ने कोर्स स्क्वायर का नया स्लोगन पेश किया: “कंप्यूटर सीखें केवल कोर्स स्क्वायर से, क्योंकि पढ़ाई तो यही होती है।” उन्होंने यह भी बताया कि कोर्स स्क्वायर न केवल जिले का, बल्कि छत्तीसगढ़ का अग्रणी कंप्यूटर संस्थान है, जो छात्रावृत्ति सुविधा और सबसे कम फीस में बेहतरीन गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करता है।
कार्यक्रम में अभिषेक वैभव सुधीर गौरव अमन यश आदर्श लकी सिंह कृष्णा यादव मदीप साहू सोमेश करण निखिल आशीष वर्धमान निखिल इत्यादि स्टूडेंट्स का बतौर वालेंटियर पूर्ण सहयोग मिला जिसे कोर्स स्क्वायर के संस्थापक शक्ति कुमार साहू जी ने धन्यवाद दिया।

See also  1 लीटर में चलेगी 30 KM, Maruti पेश करने जा रही ये सस्ती Hybrid कार, कीमत बस इतनी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!