Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

श्री रामलला दर्शन योजना : छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, श्रद्धालु काशी विश्वनाथ का भी करेंगे दर्शन…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पहल पर शुरू की गई श्री रामलला दर्शन योजना के तहत चलाई जा रही विशेष ट्रेन आज रायपुर रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-07 से रवाना हुई। राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस विशेष ट्रेन से 850 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। इस यात्रा से श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। श्रद्धालुगण भगवान राम का जय-जयकार करते हुए अयोध्या धाम के लिए निकल चुके हैं। ट्रेन में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए भक्तिमय माहौल में श्री रामलला के दर्शन को जा रहे है।

इस दौरान विधायक मोतीलाल साहू, पूर्व विधायक रंजना डीपेन्द्र साहू, नन्दे साहू, पूर्व अध्यक्ष सीएसआईडीसी छगनलाल मुंदड़ा सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

See also  भव्य तरीके से होगा राजिम कुंभ मेला का आयोजन, अब छत्तीसगढ़ में बनेगा शिमला मनाली के तर्ज पर मॉल रोड, पर्यटन के विकास और प्रचार-प्रसार के निर्देश, भर्ती एवं नियुक्ति प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं, दोषी पाए जाने पर होगी कठोर कार्यवाही: मंत्री बृजमोहन अग्रवाल...

रामलला दर्शन के लिए जाने वाले दर्शनार्थियों ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्री रामलला दर्शन के लिए योजना की शुरूआत की है। इसके लिए मुख्यमंत्री का बहुत-बहुत धन्यवाद। अयोध्या के दर्शन हम जैसे लोगों के लिए असंभव था, लेकिन मुख्यमंत्री की पहल पर आज हमें अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन संभव हुआ है। आज अयोध्या के लिए रवाना हो रहे है और हमें बहुत खुशी हो रही है। अयोध्या में श्री रामलला के भव्य और सुंदर मंदिर बनाए गए है। श्री रामलला के दर्शन के लिए यात्रा से बहुत खुशी हो रही है। यात्रा के दौरान हम सभी को काशी विश्वनाथ जी के दर्शन का लाभ भी प्राप्त होगा। यात्रा को लेकर यात्रियों में उत्साह का माहौल देखा गया।

See also  रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक सुगम यातायात की कवायद

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!