Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

ग्राम पंचायत सचिवों की मांग को जल्द पूरा करे सरकार :- अमर सुल्तानिया…

ग्राम पंचायत सचिवों की मांग को जल्द पूरा करे सरकार – अमर सुल्तानिया
 
जांजगीर-चांपा। प्रदेश पंचायत सचिव संघ द्वारा काम बंद कलम बंद अनिश्चित कालीन हड़ताल चल रही है। इसी कड़ी में  03 अप्रैल 2023 को नवागढ़ ब्लाक में सचिव संघ द्वारा चल रहे अनिश्चित कालीन हड़ताल में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया शामिल होकर अपना समर्थन दिया। उन्होने समस्त सचिवों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में मात्र 11000 सचिव है और ये प्रदेश की विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कांग्रेस सरकार द्वारा घोषणा पत्र में शासकीयकरण करने का वादा करने के बाद भी ये निकमी सरकार सचिव संघ के साथ धोखा एवं छल कर रही हैं। सचिव संघ की मांग जायज हैं। इसे सरकार द्वारा जल्द से जल्द मान लेनी चाहिए। कांग्रेस की सरकार घृतराष्ट्र के जैसी काली पट्टी को निकाल कर देखे और सचिव संघ की जायज मांग को पूरा करें। हम सभी सचिव संघ की मांग को पूरा करने के लिए कदम से कदम मिला कर चलने को तैयार हैं।
उक्त आंदोलन में समस्त सचिव संघ के पदाधिकारी सचिवों के साथ ही सचिव संघ के जिलाध्यक्ष भुपेन्द्र ठाकुर, जितेन्द्र खाण्डे, सुनिल पाण्डे, हितेश साहू, अनुराग केशरवानी, डिगेस मनहर, मिलन कश्यप, सचिव संघ अध्यक्ष अवधेश मिश्रा, सचिव संघ के सचिव संतोष कश्यप, मालिक राम कश्यप, नोहर खुंटे, रामकुमार पटेल, इमत्याज अहमद, रामेश्वर पटेल, रामनारायण कश्यप, खेमराज जयकर, ईश्वर बर्मन मौजूद रहें।

See also  लंबे समय से अपहृत हुए नाबालिग बालिका को थाना अकलतरा पुलिस ने खोज निकाला...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!