Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

बेरोजगारी भत्ता से मिला सहारा, कौशल विकास से नौकरी, मुख्यमंत्री योजना के हितग्राहियों से रू-ब-रू हुए…

बेरोजगारी भत्ता से मिला सहारा, कौशल विकास से नौकरी

मुख्यमंत्री योजना के हितग्राहियों से रू-ब-रू हुए

रायपुर। मेरे परिवार की स्थिति ठीक नहीं थी, बेरोजगारी भत्ता मिलने से मुझे सहारा मिला, हमने कभी सोचा नहीं था कि हमें ढ़ाई हजार रूपए बेरोजगारी भत्ता मिलेगा, इससे हमारे माता-पिता का आर्थिक बोझ कुछ कम हुआ। अब मैं अपनी पढ़ाई कर सकूंगा। ये उद्गार बेरोजगारी भत्ता प्राप्त कर रहे युवाओं के हैं। युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के साथ-साथ विभिन्न ट्रेडों में कौशल विकास प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, जिससे वे स्वयं का उद्यम प्रारंभ करने के अलावा नौकरी भी कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने निवास कार्यालय में बेरोजगारी भत्ता योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों के लिए आयोजित कार्यक्रम में इन दोनों योजनाओं के हितग्राहियों से रू-ब-रू हुए। इस कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विभिन्न जिलों के जनप्रतिनिधि और हितग्राही ऑनलाईन जुड़े थे।

Advertisment

तोकापाल के तुलसी को मिली सिक्युरिटी गार्ड की नौकरी

See also  गर्मी में चेहरे पर बर्फ लगाना चाहिए या नहीं? जानिए Ice Cube थेरेपी के फायदे और सही तरीका...

वर्चुअली जुड़े बस्तर जिले के तोकापाल विकासखण्ड के ग्राम करंजी के तुलसी राम कश्यप ने अपने विचार साझा करते हुए मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें लाइवलीहुड कॉलेज में सिक्युरिटी गार्ड की ट्रेनिंग मिली है और रोजगार मेले में उन्हें नौकरी भी मिल गई है। उन्होंने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। सरगुजा के निखिल सिंह ने कहा कि बेरोजगारी भत्ता योजना से उन्हें और उनकी बहन को आर्थिक सहयोग मिलने से उनकी परेशानियां कम हुई हैं। उन्होंने बताया कि ग्रेजुएशन करने बाद वे घर बैठे थे। अंबिकापुर के लाइवलीहुड कॉलेज में उन्हें असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन का प्रशिक्षण प्राप्त हुआ, अब उन्हें 11 हजार रूपए की नौकरी का ऑफर लेटर मिल गया है।

गणेशी केंवट बनवा रही पक्का मकान

सूरजपुर जिले की प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की हितग्राही गणेशी केंवट ने बताया कि इस योजना में उन्हें 01 लाख 20 हजार रूपए स्वीकृत हुए हैं, पहली किश्त में 25 हजार रूपए की राशि मिली थी, जिससे डीपीसी तक का काम कराया है। कच्चे मकान में परेशानी होती थी, अब पक्का मकान मिल रहा है। गणेशी केंवट ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। नारायणपुर जिले के ग्राम करलखा के श्री भागवत प्रसाद यदु ने बताया कि उन्हें 01 लाख 30 हजार रूपए स्वीकृत हुए हैं, पहली किश्त 45 हजार रूपए मिल गई है। उन्होंने योजना के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

See also  रायपुर सड़क हादसे की होगी जांच; पीड़ित परिवार को दी जाएगी हर संभव मदद, छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव बोले

मिलाप पटेल बने कस्टमर रिलेशनशिप एक्जीक्यूटिव

रायगढ़ जिले के बेरोजगारी भत्ता के हितग्राही मिलाप पटेल ने बताया कि उन्हें बेरोजगारी भत्ता की किश्त तीन माह से लगातार मिल रही है। अब उन्हें चैतन्य ग्रुप में कस्टमर रिलेशनशिप एक्जीक्यूटिव की नौकरी मिल गई है।

कार्यक्रम में बेरोजगारी भत्ता पाने वाले युवाओं ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना के तहत मिल रही आर्थिक मदद से वे अपनी जरूरतें पूरी करने के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर पा रहे हैं। उन्हें अब कौशल विकास की भी ट्रेनिंग मिल रही है। बेरोजगारी भत्ता के हितग्राही जिन्हें मुख्यमंत्री ने अपने निवास कार्यालय में ऑफर लेटर प्रदान किया है, उनमें से मुंगेली जिले के लक्ष्मण कुमार ने बताया कि उन्हें बेरोजगारी भत्ता मिल रहा है, अब सुख किसान बॉयो प्लांटेक में फील्ड ऑफिसर की नौकरी मिल गई है। नीता साहू ने बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। रायपुर के एक हितग्राही ने बताया कि बेरोजगारी भत्ता से उनके दैनिक गुजारा आसानी से हो रहा है। उन्होंने सीपेट से ट्रेनिंग की है, अब उन्हें नौकरी मिल गई है। लोरमी के रूप कुमार अनंत ने बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि वे व्यापम की तैयारी कर रहे हैं।

See also  Dr Anandji Singh Rape Case: डिप्टी कमिश्नर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज, महिला का दावा- 7 सालों से कर रहे थे शोषण, गर्भपात भी कराया

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!