Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जीएम और डीआरएम रायपुर ने की सौजन्य भेंट, छत्तीसगढ़ में रेल परियोजनाओं के कार्य में आएगी तेजी, छत्तीसगढ़ में रेल सुविधाओं का होगा तेजी से विस्तार…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से गुरुवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जीएम आलोक कुमार और मंडल रेल प्रबंधक रायपुर संजीव कुमार ने पहुना में सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ में प्रगतिरत रेलवे परियोजनाओं की कार्यप्रगति के संबंध में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में वर्तमान में जारी रेल परियोजनाओं के संबंध में चर्चा की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने आश्वस्त किया है कि छत्तीसगढ़ में रेल सुविधाओ का तेजी से विकास और विस्तार किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में जितनी भी रेल परियोजनाएं चल रही हैं, वो भी प्राथमिकता के साथ तेजी से पूर्ण की जाएंगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद और बसवराजू एस उपस्थित थे।

See also  छत्तीसगढ़: लड़के-लड़कियों ने बनाया ठग गैंग:महंगे-शौक पूरे करने किराए पर लिए खाते, ऑनलाइन सट्टा-साइबर ठगी के जरिए 2 करोड़ 85 लाख का ट्रांजेक्शन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!