Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़: लड़के-लड़कियों ने बनाया ठग गैंग:महंगे-शौक पूरे करने किराए पर लिए खाते, ऑनलाइन सट्टा-साइबर ठगी के जरिए 2 करोड़ 85 लाख का ट्रांजेक्शन…

दुर्ग-भिलाई। सूरजपुर और रायपुर के लड़के-लड़कियों ने ऑनलाइन सट्टा और साइबर फ्रॉड के पैसे निकालने के लिए बैंक अकाउंट फ्रॉड का पूरा नेटवर्क बनाया। लोगों को पैसे का लालच देकर उनके बैंक अकाउंट ले लिए, फिर उन अकाउंट से 2 करोड़ 85 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन किया।

इस मामले में दुर्ग पुलिस ने 35 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया है। यह आरोपी महंगे शौक पूरे करने के लिए ठगी का काम शुरू किया था। यह सभी युवा काफी पढ़े-लिखे हैं। जिन खातों से लेन-देन हुआ है, उन पर भी एक्शन लिया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय से आया था मेल

दरअसल, कुछ दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय से दुर्ग पुलिस को एक मेल आया था। उसमें कर्नाटका बैंक की दुर्ग ब्रांच में संचालित 111 संदिग्ध खातों की जांच करने कहा गया। एसपी जितेंद्र शुक्ला ने दुर्ग सीएसपी चिराग जैन के नेतृत्व में मोहन नगर थाने की पुलिस और क्राइम टीम को लगाया।

See also  ED की जांच से CGPSC भर्ती घोटाले में नेताओं की संलिप्तता की पुष्टि, कार्रवाई की प्रक्रिया तेज...

कॉर्पोरेट करंट अकाउंट तक लिए गए

Advertisment

पुलिस को जांच में पता चला कि, दुर्ग भिलाई के लड़के और लड़कियों ने मिलकर ठगी का नेटवर्क बनाया। यह लोग देशभर के अलग-अलग लोगों से संपर्क कर उन्हें पैसों का लालच देकर उनका बैंक खाता ले लेते थे। इसमें बड़ी संख्या में कॉर्पोरेट करंट अकाउंट तक लोगों से लिए गए।

पुलिस को 111 बैंक खातों में से 35 ऐसे अकाउंट मिले, जिसमें 2 करोड़ 85 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ था। यह पैसा साइबर ठगी और महादेव ऑनलाइन सट्टा के जरिए आया था। पुलिस ने 15 खाता धारकों और 20 खाता उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

भिलाई के पढ़े लिखे युवा कर रहे थे नेटवर्क का संचालन

जांच में पता चला कि, खाता उपलब्ध कराकर ऑनलाइन सट्टा ऐप और साइबर ठगी का संचालन भिलाई के हाईली क्वॉलीफाई युवा कर रहे हैं। इस मामले में 5 महिलाएं भी गिरफ्तार की गई है, जो इसमें शामिल हैं।

See also  CG JOBS : छत्तीसगढ़ में रोजगार का बड़ा मौका: रायपुर में 9-10 अक्टूबर को लगेगा राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 10 हजार पदों पर होगी भर्ती

मंहगे शौक पूरा करने शुरू किया काम

डीएसपी क्राइम हेम प्रकाश नायक ने बताया कि, आरोपी महंगी बाइक-कार और महंगे शौक पूरा करने के लिए अपराध में घुस गए। उन्होंने महादेव सट्टा ऐप की आईडी तो नहीं चलाई, लेकिन लोगों को कुछ रुपए का लालच देकर उनका अकाउंट लिया। जो उसमें महादेव ऑनलाइन बैटिंग और साइबर ठगी का पैसा मंगवाते थे।

इन लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई

श्वेता दुबे (22) राधिका नगर सुपेला भिलाई।
टुकेश्वर ठाकुर (23), इंदिरा नगर, सुपेला भिलाई।
हुमेंद्र पटेल(23) इंद्रानगर, सुपेला भिलाई।
शुभम रंगारी (23) भिलाई
विमल साहू (28) सुपेला भिलाई
एमडी आरिफ (26) कैंप 1 भिलाई
यशवंत टोडल (23) सुपेला भिलाई
राकेश साव (25) सुपेला भिलाई
अभय प्रसाद साव (24) सुपेला भिलाई
रितेश पाण्डेय (33) सुपेला भिलाई
अमृतपाल सिंह (23) सूरजपुर
रंजय सिंह (50) सूरजपुर
अमन कुमार सिंह उर्फ नानू (20) सूरजपुर
अथर्व जायसवाल (22) सूरजपुर
आयुष सोनी (18) भिलाई
राहुल शर्मा (21) भिलाई
रॉबिन लकड़ा (25) सूरजपुर
गुरप्रीत सिंह (38) सूरजपुर
रितेश जेकब कुजूर (24) सूरजपुर
कंचन एक्का (25) रायपुर
इन लोगों के खाता में हुआ संदिग्ध लेनदेन

See also  कोल इंडिया में ड्रेस कोड लागू: 2 लाख से अधिक कर्मचारियों के लिए नए नियम

प्रदीप कुमार महतो (30) शंकरपारा रावणभाठा सुपेला भिलाई
निखार मेश्राम (26) कोसानगर मराठी मोहल्ला भिला
सुनील बारिक (26) चंद्रमा चौक खुर्सीपार भिलाई
सौरभ कोठारी (29) सेक्टर 4, सड़क 34, क्वार्टर 8बी, भिलाई
कमलेश साहू (37) ग्राम पंचायत के सामने अंजोरा दुर्ग
सरिता विश्वकर्मा (24) तेलहा नाला खुर्सीपार भिलाई
सुधा मानिकपुर (34) जोगी नगर पद्मनाभपुर दुर्ग
बड़ी रवि (39) मछली मार्केट खुर्सीपार भिलाई
अनुकूल सरावगी निवासी (59) सेक्टर 7 भिलाई
प्रेम पाण्डेय (32), गया नगर दुर्ग
एकता पाण्डेय (32) गया नगर दुर्ग
शदाब अली (25) तकिया पारा दुर्ग
जितेंद्र बिंझेलकर (41) राजीव नगर सुपेला भिलाई
कालू हरपाल (29) बापू नगर उड़िया पारा खुर्सीपार भिलाई
प्रवीण कुमार चंदेल (25) रामनगर मुक्तिधाम स्कूल के पास भिलाई

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!