Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

गांव चलो–बस्ती चलो अभियान : घुठिया में सभापति राजकुमार साहू द्वारा जनसंपर्क कर समस्याओं का किया समाधान

जांजगीर-चांपा। गांव चलो–बस्ती चलो अभियान के तहत 11 अप्रैल को ग्राम घुठिया में जिला पंचायत सभापति राजकुमार साहू के आतिथ्य में व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान श्री साहू ने पूरे गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुनते हुए मौके पर ही निराकरण की पहल की।
कार्यक्रम के दौरान एक संवेदनशील पहल भी देखने को मिली, जब श्रवण बाधित मनहरण यादव को तत्काल श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया गया। इस सहायता से भावुक हुए श्री यादव ने खुशी जाहिर करते हुए सभापति श्री साहू के प्रति आभार व्यक्त किया।
अभियान में भाजपा नेता राजू कश्यप और राजाराम सिंहानी,सत्यनारायण पटेल,माखन पटेल,दिलीप सूर्यवंशी, गुहाराम केवट,राजू पटेल, सतेरस बाई,सुशीला बाई ,पार्वती,संतोषी,कुंती बाई,लता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

See also  वंचित वर्ग के उत्थान और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!