Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जिला युवा कांग्रेस ने की प्रेसवार्ता… पोस्टकार्ड अभियान चलाकर पीएम व उधोगपति से पूछेंगे तीन सवाल…

जिला युवा कांग्रेस ने की प्रेसवार्ता
 
पोस्टकार्ड अभियान चलाकर पीएम व उधोगपति से पूछेंगे तीन सवाल
 
जांजगीर-चांपा। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश पर पूरे प्रदेश में मोदी अडानी रिश्ते को लेकर संसद में राहुल गांधी द्वारा पूछे गए पश्नों के जवाब को लेकर पोस्टकार्ड अभियान के शुरुआत के अवसर पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस शर्मा के संयोजकत्व में नगर पालिका सभापति विवेक सिंह सिसोदिया, एल्डरमेन रिफिल सिद्दकी, व हीरा उपाध्याय की उपस्थिति में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता में प्रिंस शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा पूरे देश में जय भारत, जय सत्याग्रह की शुरूआत की गई है। उसी कड़ी में अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के द्वारा देश के सभी जिला मुख्यालयों में जय भारत सत्याग्रह आंदोलन की शुरूआत की जा रही है। इस अभियान में युथ कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के द्वारा पोस्टकार्ड अभियान चलाकर प्रधानमंत्री मोदी और उद्योगपति गौतम अडानी के रिश्तों को लेकर बंद सवाल पूछे जायेंगे और सभी पोस्टकार्डों को प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचाया जायेगा। इस अवसर पर प्रदेश युंका महासचिव गौरव सिंह, प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव सुरेश देवांगन, राजा सिद्दकी सहित अन्य मौजूद रहे।
 
पोस्ट कार्ड में पूछे जाने वाले तीन महत्वपूर्ण सवाल- 
पहला सवाल गौतम अडानी ने अब तक बी.जे.पी. को चुनावी फण्ड में कितना करोड़ दिया।
दूसरा सवाल प्रधानमंत्री आपके आधिकारिक विदेश दौरे के बाद अडानी को विदेशों में कितने ठेके मिले और तीसरा सवाल कृपया हमें वह सूत्र बताये जिनकी बदौलत आपका प्रिय मित्र अडानी दुनिया में 609 स्थान से 8 वर्षों में विश्व का दूसरा सबसे धनी व्यक्ति बना।
 आज हमारे नेता राहुल गांधी की सदस्यता को जिस प्रकार खत्म किया गया है और उससे पहले भी संसद में उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया जाता था हर बार जब भी हमारे नेता राहुल गांधी ने संसद में अडानी के बारे में पूछने का प्रयास किया है। तब माईक को बंद करने का काम प्रधानमंत्री के ईशारे पर बीजेपी सरकार द्वारा किया गया है। इसलिये आज पूरे छ.ग. के युवाओं द्वारा एक लाख से अधिक पोस्ट कार्ड भेजकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से यह 3 सवाल पूछे जायेंगे।

See also  हजारों लोगों की उपस्थिति में अदाणी पॉवर लिमिटेड,रायखेड़ा के विस्तार के लिए पर्यावरण संरक्षण मंडल की जनसुनवाई सफलता पूर्वक सम्पन्न, 90 प्रतिशत लोगों ने पक्ष में दिया अपना समर्थन, हजारों लोगों को नौकरी तथा इतने ही स्वरोजगार के अवसर की उम्मीद, कंपनी ने जताई गांवों में सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!