Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की आम सभा 30 अप्रैल को…

जांजगीर-चांपा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आगमन 30 अप्रैल को होगा। इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पार्षद नागेंद्र गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष 30 अप्रैल को चांपा के भालेराय मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए आवश्यक तैयारी प्रारंभ की जा चुकी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डा चरण दास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, जांजगीर-चांपा लोकसभा प्रत्याशी डॉ शिवकुमार डहरिया, कोरबा लोकसभा प्रत्याशी, ज्योत्सना चरण दास महंत सहित जिला जांजगीर-चांपा लोकसभा के सभी विधायक गण कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसके लिए लोकसभा चुनाव प्रभारी अर्जुन तिवारी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैगवार ने कार्यकर्ताओं पदाधिकारी को तैयारी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

See also  Share Market Today : सेंसेक्स 700 अंक उछला, निफ्टी 23,800 के पार, IT-ऑटो शेयरों में तेजी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!