गगन गुरुद्वान और महेंद्र कश्यप बने जिला उपाध्यक्ष, युवा कांग्रेस में संगठन विस्तार

जांजगीर-चांपा। जिले में युवा कांग्रेस संगठन को मजबूती देने के लिए संगठनात्मक विस्तार किया गया है। इसी क्रम में गगन गुरुद्वान और महेंद्र कश्यप को जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके साथ ही प्रतीक सिंह (विशु) को भी जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति आदेश युवा कांग्रेस कार्यालय जांजगीर-चांपा द्वारा जारी किया गया है।
जानकारी के अनुसार यह नियुक्तियां छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अमित सिंह पटानिया एवं सह प्रभारी डॉ. मोनिका मंडरे के मार्गदर्शन में की गई हैं। वहीं प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा की सहमति से जांजगीर-चांपा जिले में कुल 10 जिला उपाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, जिसमें गगन गुरुद्वान, महेंद्र कश्यप और प्रतीक सिंह (विशु) को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
नियुक्ति के बाद युवा कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। समर्थकों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि सभी नेता संगठन की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने और युवाओं को जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
नव नियुक्त जिला उपाध्यक्षों ने संगठन नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया जाएगा। साथ ही युवाओं की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस नियुक्ति को युवा कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।



