Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड: पानी की बोतल में ड्रग्स सप्लाई करते दो छात्र गिरफ्तार, 10 लाख का मादक पदार्थ जब्त…

ड्रग्स तस्करी का पुलिस ने भंडाफोड किया है. नशे के सौदागर छात्रों का इस्तेमाल कर ड्रग्स की तस्करी करवा रहे थे. मुंबई (Mumbai) के मालवणी में पानी की बोतल में ड्रग्स की तस्करी करते पुलिस (Police) ने 19 वर्षीय 2 छात्रों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 10 लाख का मादक पदार्थ जब्त किया है. पकड़े गए दोनों छात्र मीरा रोड के रहने वाले हैं. मुंबई पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है. मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने स्पेशल टीम का गठन कर 10 लाख के मादक पदार्थ के साथ दो छात्रों को ड्रग्स की तस्करी करते पकड़ा है. संदिग्धों का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर डाला गया. लोकेशन ट्रैक करते-करते पुलिस आरोपियों तक पहुंची.

See also  जिला पुलिस सक्ती द्वारा 183 मासूमों को किया दस्तयाब, राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग ने किया सम्मान, समाज में समरसता वक्त की मांग - एम आर आहिरे,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने दो छात्रों के पास से एलएसडी, एमडीएमए की 10 गोलियां और 73.9 ग्राम हाइड्रो गांजा बरामद किया है. दोनों छात्र पानी की बोतल में भरकर नशे की सप्लाई कर रहे थे. इसके अलावा आरोपियों के पास से 4.7 ग्राम एक्स्टसी गोली और 73.9 ग्राम हाइड्रो गांजा जब्त किया गया है.

पुलिस ने बताया कि 10 एक्स्टसी गोली गुलाबी रंग की पुड़िया में थी. पूछताछ में खुलासा हुआ है कि दोनों छात्र मादक पदार्थों को बेचने की तैयारी कर रहे थे. नशे के सामान का शुरुआती आंकलन लाखों रुपये में किया गया है. पुलिस के मुताबिक 73.9 ग्राम हाइड्रो गांजे की कीमत 3,69,500 और 4.7 ग्राम एक्स्टसी गोली की कीमत 50,000 रुपये है. आरोपियों के पास से और भी मादक पदार्थ जब्त किए गए.

See also  मंत्रालय का फर्जी बड़े अधिकारी बताकर सरपंच सचिव को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

पूछताछ जारी बड़े गिरोह का हो सकता है खुलासा
पुलिस के अनुसार 45 एलएसडी ड्रग्स की कीमत 2,25,000 रुपये और 62 एलएसडी डॉट पेपर की कीमत 3,10,000 रु लगाई गई है. पुलिस ने बताया कि नशे की खेप बेचने के इरादे से लाई गई थी. दोनों छात्रों से पूछताछ जारी है. पुलिस को उम्मीद है कि नशे के बड़े रैकेट का पर्दाफाश हो सकता है. बताया जा रहा है कि नशा तस्कर अब धंधे के लिए छात्रों का भी इस्तेमाल करने से परहेज नहीं कर रहे हैं. मोटी कमाई की लालच में छात्र नशा तस्करों के नेटवर्क का हिस्सा बन रहे हैं.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!