जांजगीर-चांपा। थाना शिवरीनाराण पुलिस ने आबकारी एक्ट के मामले में आरोपी से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त किया है।
पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं सतरूपा तारम उ.पु.अधी. महोदय (अजाक) द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने निेर्देशित किया गया जो थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही किया गया। जिसमें मुखबिर सूचना पर दिनांक 20 मार्च 2026 को रेड कार्यवाही कर आरोपी राजकुमार यादव पिता उमेंदराम यादव उम्र 50 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 05 तिवारीपारा खरौद थाना शिवरीनारायण के कब्जे से दो नग 10-10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकिन मे भरा 10-10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कुल 20 लीटर कीमती 2000 रुपए को बरामद कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाए जाने से विधिवत कार्यवाही कर थाना शिवरनारायण में अपराध क्रमांक 99/26 धारा 34(2)आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी शिवरनारायण, प्रधान आरक्षक तारिकेश पाण्डेय आर. प्रवीण साहू, नितिन द्विवेदी एवं थाना शिवरीनारायण स्टाफ का योगदान रहा।