Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आया परिवार छोटी बच्ची समेत तीन लोगों की मौत, एक महिला घायल, मौके पर पहुँची विधायक, ग्रामीणों का हंगामा जारी…

जांजगीर-चांपा। जिले में रफ्तार का कहर जारी है। आज एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। कोनार गाँव का एक परिवार मोटरसाइकिल पर सवार होकर परसदा गाँव जा रहें थे तभी मुलमुला थाना इलाके के रेमंड चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवारों को टक्कर मार दी। यह हादसा इतना भयावह था कि तीन साल की बच्ची, एक युवक और एक बुजुर्ग शख्स की मौक़े पर मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हुई है। उसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया हुआ है।

See also  कोल डिपो के संचालक द्वारा प्रदूषण फैलाने व गाली गलौज देने का आरोप, जिपं. के सभापति उमा राजेन्द्र राठौर ने कार्यवाही की मांग को लेकर कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने चक्काजाम कर दिया है और मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। इसके अलावा पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश भी ग्रामीणों को अपना समर्थन देने पहुँची हुई हैं।

Advertisment

पुलिस ने ट्रेलर को क़ब्ज़े में ले लिया है और आरोपी ड्राइवर को भी गिरफ़्तार कर लिया है। घटनास्थल पर लोगों ने मुआवज़ा देने की माँग को लेकर चक्काजाम कर दिया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भीड़ को समझाकर मामला शांत कराने की कोशिश में जुट गये है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!