Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कुलीपोटा मत्स्य केन्द्र पहुंचे कलेक्टर, कलेक्टर ने मत्स्य पालन कार्य का किया निरीक्षण…

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा ने कुलीपोटा में मत्स्य पालन के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मछुआ सहकारी समितियों के सदस्यों को प्रशिक्षण देने और हेचरी का भ्रमण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सहायक संचालक मत्स्योद्योग उमाशंकर भी मौजूद थे।
       कलेक्टर आकाश छिकारा ने मत्स्य पालन विभाग द्वारा कुलीपोटा हेचरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिले में मत्स्य प्रक्षेत्र केंद्रों के बारे में जानकारी ली। कुलीपोटा स्थित इस प्रक्षेत्र की पूरी कार्य प्रणाली और केंद्र में तैयार किए जाने वाले बीज, उनके वितरण की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान हेचरी में प्रत्येक चरण में तैयार बीज, तालाब में मत्स्य पालन के कार्य को देखा। उन्होंने कहा कि मत्स्य प्रक्षेत्र जिले के अच्छे प्रक्षेत्रों में से एक है। जिले में तालाब, नदी में मछली पालन के माध्यम से इसका फायदा उठाए। केंद्र में उपयोग में लिए जाने वाले पानी की पाइप लाइन का निरीक्षण किया। सहायक संचालक मत्स्य ने प्रति वर्ष जिले में बीज तैयार करने, मत्स्य पालन करने वाले किसानों को शासकीय दर पर दिए जाने वाले बीज विक्रय की जानकारी दी। सहायक संचालक मत्स्य ने बताया कि कतला, रोहू तथा अन्य वैरायटी की मछली शामिल है। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

See also  अध्यक्ष गौ सेवा आयोग का एक दिवसीय जिला जांजगीर-चांपा प्रवास...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!