Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बीजापुर में मुठभेड़ : ₹08 लाख का इनामी माओवादी डिप्टी कमांडर सोढ़ी कन्ना मारा गया

बीजापुर। जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में पुलिस और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ होती रही। मुठभेड़ के पश्चात क्षेत्र की तलाशी के दौरान मुठभेड़ स्थल से एक सशस्त्र वर्दीधारी माओवादी का शव, एक .303 रायफल, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री एवं नक्सल संबंधी अन्य सामान भी बरामद किया गया।

मृत माओवादी की पहचान सोढ़ी कन्ना के रूप में हुई है, जो PLGA बटालियन नंबर 01 की कंपनी नंबर 02 का डिप्टी कमांडर था। उस पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ₹08 लाख का इनाम घोषित था। सोढ़ी कन्ना टेकलगुड़ियम क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों, धरमारम कैंप पर हमले समेत कई बड़ी वारदातों में शामिल रहा है। वह सीसीएम माड़वी हिडमा का सहयोगी था और बटालियन में स्नाइपर के रूप में कार्यरत था। उसके मारे जाने से माओवादी संगठन को स्नाइपर क्षमताओं के लिहाज से भारी क्षति हुई है।

See also  रायपुर के प्राइवेट कंपनी की स्कीम में असिस्टेंट-प्रोफेसर फंसा,बिना बैंक गए मिला करोड़ों का लोन, 4 पार्टनरों ने मिलकर 140 को फंसाया…

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, श्री सुन्दरराज पी. ने बताया कि वर्ष 2024 में प्राप्त निर्णायक सफलताओं को आगे बढ़ाते हुए, वर्ष 2025 में भी बस्तर संभाग में प्रतिबंधित एवं गैरकानूनी सीपीआई (माओवादी) संगठन के विरुद्ध सुरक्षा बलों द्वारा सघन, रणनीतिक एवं निरंतर अभियान संचालित किए जा रहे हैं। बीते 18 महीनों (2024–25) में अब तक 415 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किए जा चुके हैं—यह आँकड़ा सुरक्षा बलों की कुशल योजना, साहसिक कार्रवाई और जनसमर्थन का स्पष्ट प्रमाण है।

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव ने बताया कि जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में माओवादी कैडर की गतिविधियों की विश्वसनीय सूचना के आधार पर डीआरजी बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा, एसटीएफ, कोबरा 202, कोबरा 210 एवं सीआरपीएफ यंग प्लाटून की संयुक्त टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया। प्राप्त आसूचना के अनुसार तेलंगाना राज्य समिति, नेशनल पार्क एरिया कमेटी, PLGA बटालियन नंबर 01 तथा अन्य सशस्त्र माओवादी कैडर उक्त क्षेत्र में सक्रिय थे। इस सूचना के आधार पर संयुक्त बलों ने माओवादी उपस्थिति की पुष्टि के बाद अभियान प्रारंभ किया।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!