Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

10 घंटे के रेस्क्यू के बाद तड़के 3 बजे सभी ग्रामीणों को सुरक्षित निकाला गया

कोरबा। रविवार शाम हुई मूसलधार बारिश ने जिले में भारी तबाही मचाई। पाली ब्लॉक के ग्राम ढुकुपथरा और पोंडी के लब्दापारा में खेतों में काम कर रहे 17 ग्रामीण अचानक आई बाढ़ की चपेट में आकर फंस गए। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि ग्रामीणों की जान पर बन आई।

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में प्रशासन तुरंत हरकत में आया। राजस्व विभाग, थाना पाली, जिला आपदा प्रबंधन दल, नगर सेना कोरबा और राज्य आपदा प्रतिक्रिया टीम (SDRF) बिलासपुर की संयुक्त टीम ने रात में ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।

तेज बारिश, अंधकार और नदी के तेज बहाव के बावजूद रेस्क्यू टीम ने हिम्मत नहीं हारी और करीब 10 घंटे के संघर्ष के बाद सोमवार तड़के 3 बजे सभी 17 ग्रामीणों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

See also  जांजगीर-चांपा सिवनी गांव के प्रथम सरपंच पंडित धर्मदत्त 60 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर होगा नि:शुल्क नेत्र शिविर, ट्राई साइकिल वितरण एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान...

ग्रामीणों को सुरक्षित देखकर मौके पर मौजूद अधिकारियों, परिजनों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के चेहरों पर शासन के प्रति आभार और सुकून दिखाई दिया।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!