Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

बिजली विभाग को दुर्घटना का इंतजार, खुले सर्विस तार झूल रहे हैं निचे, पिकअप चालक बाल-बाल बचा…

जांजगीर-चांपा। जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 8 शिव मंदिर गली में बिजली विभाग के खुले सर्विस केबल बरसात के दिनों में नीचे की ओर झुक गया हैं। मोहल्ले वाले दुर्घटना की आशंका से सहमे हुए है. वही कल पिकअप चालक तार से टच होते होते बाल बाल बच गया। मोहल्लेवासी इसकी शिकायत  बिजली विभाग से भी किए हैं। लेकिन अभी तक विभाग सुधार कार्य नही हो पाया है। शायद बिजली विभाग को किसी घटना का इंतजार कि। आपको बता दे कि खुले तार की दूरियां जमीन से एकदम नजदीक हैं। जिससे कोई भी आने जाने वालो के ऊपर टच हो सकता कि।
वही इस गली में छोटे वाहनों का भी लगातार आना-जाना लगा रहता और। इसके चलते दुर्घटना का डर बना रहता है. मामले में विभाग के अधिकारियो का कहना है कि जल्द ठीक कर लिया जाएगा। 
 
बलौदा में दो बच्चों की खुले तार को छूने से हो चुकी है मौत
बलौदा थाना क्षेत्र में करंट के चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई और इसके बाद बिजली विभाग को सतर्क हो जाना चाहिए, लेकिन चंदनिया पारा वार्ड नंबर 8 शिव मंदिर गली के पास खुले झूल रहे तार किसी अनहोनी को निमंत्रण दे रहा और। अगर जल्द विभाग द्वारा इसे मरम्मत नहीं कराया जाता है तो निश्चित ही कोई घटना घट सकती है।

See also  ट्रंप ने अपने पैर पर मारी कुल्हाड़ी, इस दिग्गज कंपनी ने बंद कर दी लग्जरी गाड़ियों की सप्लाई!..

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!