Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

यातायात नियमों का उलंघन करने वाले 43 वाहन चालको के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए 12 हजार 800 रूपए का समन शुल्क लिया गया…

जांजगीर-चांपा। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए, दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है।
 वाहन चेकिंग के दौरान वाहन चालक के द्वारा शराब पीकर वाहन चलाएं पाए जाने पर दो वाहन को जप्त कर वाहन चालक के विरुद्ध धारा 185 के तहत करवाई किया गया है, जिसे माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
जांजगीर मुख्यालय में नो पार्किंग में खड़ी किए वाहनों को लिफ्टिंग कार्यवाही कर 20 वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत 6000 रूपए का समन शुल्क लिया गया और।
 पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में जिला पुलिस यातायात द्वारा जिले में सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध लगातार मोटर अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में  03 जुलाई 2024 को विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही किया गया, जिसमें वाहनों में नम्बर प्लेट अस्पष्ट होना, मोटर सायकल में तीन सवारी, वाहन में रिफ्लेक्टर ग्लास नही होना, पार्किंग लाईन का नही होना, बिना हेलमेट पहनकर वाहन चलाना, शराब पीकर वाहन चलाना एवम अलग-अलग धाराओं के तहत वाहन चालकों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किया गया है।
यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने एवं शराब पीकर वाहन नही चलाने के संबंध में समझाईस दी जा रही है।

See also  स्टाॅफ की मनमानी से उप स्वास्थ्य केन्द्र देवरी बीमार, सेवाएं बदहाल, हमेशा ड्यूटी से नदारद रहता है पूरा स्टाॅफ, विभागीय अधिकारी बेपरवाह...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!