Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

रसायन विभाग के सहयोग के बिना विद्युत संयंत्र  का कुशल संचालन संभव नहीं: बंजारा, एबीवीटीपीएस से सेवानिवृत्त हुए वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ को दी गई भावपूर्ण विदाई…

जांजगीर-चांपा। अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (एबीवीटीपीएस) मड़वा से नवंबर माह में वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ डाॅ. आरके तिवारी सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्ति हो रहे अधिकारी को पाॅवर कंपनी परिवार की ओर से भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष कार्यपालक निदेशक एसके बंजारा ने कहा कि डाॅ. तिवारी रसायन विभाग के अच्छे नेतृत्वकर्ता हैं। विद्युत संयंत्र में रसायन विभाग का योगदान रीढ़ की हड्डी की तरह है। रसायन विभाग के सहयोग के बिना विद्युत संयंत्र का कुशल संचालन संभव नहीं हैं। कार्यपालक निदेशक ने डाॅ. तिवारी के कार्यों की सराहना करते हुए पाॅवर कंपनी की ओर से उनका आभार जताया।
कार्यपालक निदेशक के हाथों सेवानिवृत्त अधिकारी को स्मृति चिह्न व सेवा प्रमाण-पत्र भेंट किया गया। कार्यक्रम को अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजाबाबू कोसरे, एसडी द्विवेदी, पीके श्रीवास्तव, मो. शाहिद खान एवं भरत गढ़पाले ने भी संबोधित किया। कांफ्रेंस हाल में आयोजित विदाई समारोह में कार्यपालक निदेशक एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारी को स्वस्थ व सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।
डाॅ. आरके तिवारी ने विद्युत मंडल एवं पाॅवर कंपनी में 39 साल तीन माह 28 दिन की लंबी सेवाएं दी हैं। डाॅ. श्री तिवारी रसायन विधा के काफी जानकार माने जाते रहे हैं। उनका स्वभाव सरल, सहज एवं समदर्शी रहा है। इस अवसर पर सेवानिवृत्ति डाॅ. तिवारी ने अपने कार्यकाल का अनुभव सुनाते हुए कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती है। आंखें खुली रहनी चाहिए आप लगातार सीखते रहते हैं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कल्याण अधिकारी आरएस टेकाम द्वारा सेवानिवृत्ति अधिकारी का संक्षिप्त जीवन परिचय का उल्लेख किया गया। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता एसके नायक, क्रिस्टोफर एक्का, धमेंद्र बंजारे, एन. लकरा, नंदकिशोर घृतलहरे, एसके तारेंद्र, जेके गायकवाड़, वीके सिंह, मुख्य रसायनज्ञ उत्तम चंद्रवंशी, अभय मिश्रा, प्रकाशन अधिकारी बसंत शाहजीत समेत बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रामनारायण राठौर एवं विजय कुमार मिश्रा का विशेष सहयोग रहा।

See also  jaggi murder case : जग्गी हत्याकांड : हाईकोर्ट में अमित जोगी के वकील ने मांगा समय, कोर्ट ने कल तक का दिया वक्त, अंतिम सुनवाई से पहले सियासी हलचल तेज

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!