Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मतगणना हॉल के भीतर ले जाए जाने वाले एवं प्रतिबंधित सामग्रियों की चेकलिस्ट जारी…

 जांजगीर-चांपा। कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ से प्राप्त निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत मतगणना दिवस 03 दिसम्बर 2023 को प्रत्येक अभ्यर्थी एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ता को मतगणना हॉल के भीतर मतगणना के परिणाम का योग करने के लिए एक-एक एनालॉग केल्कुलेटर प्रदाय करने की व्यवस्था की जाएगी।
 
चेक लिस्ट-मतगणना हॉल के भीतर ले जाए जाने वाली सामग्री
      प्राप्त निर्देशानुसार मतगणना हॉल के भीतर पासधारी अभ्यर्थियों, निर्वाचन अभिकर्ताओं, मतगणना अभिकर्ताओं को मतगणना हॉल में कोरा कागज, मतपत्र लेखा प्रारूप 17 सी भाग-1 की प्रति, रिटर्निंग आफिसर द्वारा प्रदाय किये गये ईव्हीएमएस एवं व्हीव्हीपीएटीएस की सूची जो विधानसभा के विभिन्न मतदान केन्द्रों में प्रयोग में लायी गई है, प्लास्टिक पेन, पेंसिल, मतगणना परिसर के बाहरी गेट पर खान-पान की व्यवस्था हेतु नियुक्त व्यवस्थापक द्वारा भोजन पैकेट उपलब्ध कराया जायेगा, जिसे मतगणना हॉल के भीतर नियुक्त मतगणना अभिकर्ता द्वारा प्राप्त कर अन्य मतगणना अभिकर्ताओं को प्रदाय किया जायेगा।
चक लिस्ट -मतगणना हॉल के भीतर प्रतिबंधित सामग्री
 मतगणना हॉल के भीतर मोबाईल फोन, आई पेड, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच, कैमरा व अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण सहित बीडी, सिगरेट, गुटका को प्रतिबंधित किया गया है।

See also  प्रधानमंत्री ने मन की बात में नारायणपुर के बुटलूराम माथरा को सराहा, चार दशक से अबूझमाड़िया जनजाति की अनूठी लोक कला को बचाने और आगे बढ़ाने में जुटे हैं बुटलूराम माथरा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा- माथरा जी के प्रयासों को बढ़ावा देगी छत्तीसगढ़ सरकार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!