Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सर्दियों में गुड़ खाने से मोटापे पर लगती है लगाम…

सर्दियों में गुड़ खाने से मोटापे पर लगती है लगाम।

सर्दियों का मौसम अपने साथ कई स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी लाता है। ऐसे में इस मौसम में अगर आप अपनी डाइट में गुड़ का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपको कई फायदे होंगे। गुड़ की तासीर गर्म होती है जो आपके शरीर को गर्म और दिनभर ऊर्जा से भरपूर रखती है। इसके अलावा यह आपके शरीर को कई बेहतरीन फायदे देती है। चलिए जानते हैं इस मौसम में गुड़ का सेवन क्यों करना चाहिए?

सर्दियों में इन समस्याओं में असरदार है गुड़ का सेवन:

पाचन होता है बेहतर: सर्दियों में कैलोरी युक्त पदार्थों का सेवन लोग ज़्यादा करते हैं जिससे पाचन तंत्र का हाल बुरा हो जाता है। ऐसे में इस दौरान अपनी डाइट में गुड़ को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। गुड़ पेट में एसिटिक एसिड में बदल जाता है, जिससे पाचन में सुधार होता है और भूख बढ़ती है। गुड़ को घी के साथ मिलाकर खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है और पाचन स्वास्थ्य में सुधार होता है।

See also  माँ भानेश्वरी ने मानवता की सेवा के लिए अपना जीवन किया अर्पित: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल... मुख्यमंत्री माँ भानेश्वरी जयंती महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में हुए शामिल...

वजन होता है कंट्रोल: इस मौसम में लोग चटपट और बाहर की चीज़ों का ज़्यादा सेवन करते हैं जिससे वजन बढ़ने लगता है ऐसे में गुड़ आपके लिए वेट मैनेजमेंट का काम कर सकता है। गर्म पानी में गुड़ लेने से वजन नियंत्रित रहता है। साथ ही इसे भुने हुए चने या काले चने के साथ खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। यह संयोजन पोटेशियम, मैग्नीशियम, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन बी1, बी6 और सी का भी भरपूर स्रोत है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए: बदलते मौसम के कारण फ्लू होने का खतरा बढ़ सकता है, खासकर अगर आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है। सर्दियों में गुड़ खाने से सर्दी-जुकाम और फ्लू का खतरा कम हो सकता है। इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस और जिंक होता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है और आपको स्वस्थ रखता है।

Advertisment

जोड़ों का दर्द करे दूर: बदलता मौसम जोड़ों के दर्द से पीड़ित लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। इससे मांसपेशियों और जोड़ों में सिकुड़न हो सकती है, जिससे दर्द, अकड़न और बेचैनी बढ़ जाती है। ठंडे तापमान में कम शारीरिक गतिविधि भी जोड़ों की अकड़न में योगदान दे सकती है। ऐसे में सर्दियों में गुड़ का सेवन हड्डियों और जोड़ों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम प्रदान करता है। इसमें सूजन-रोधी गुण होते हैं जो जोड़ों के दर्द से जुड़ी सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।

See also  राज्योत्सव एवं राज्य अलंकरण समारोह 04 से 06 नवंबर तक, रायपुर से राज्योत्सव मेला ग्राउण्ड तक चलेंगी बीआरटीएस बसें...

अस्थमा के मरीजों के लिए फायदेमंद: सर्दियों का मौसम अस्थमा के मरीजों के लिए बेहद चैलेंजिंग होता है। इससे खांसी, घरघराहट और सांस लेने में तकलीफ जैसे अस्थमा के लक्षण बढ़ सकते हैं। सर्दियों में गुड़ खाने से मांसपेशियों को आराम मिलता है और बेहतर सांस लेने के लिए फेफड़े साफ होते हैं।

त्वचा का स्वास्थ्य: सर्दियों में ठंडी हवा में नमी कम होती है, जिससे त्वचा की नमी छीन जाती है। गर्म पानी से नहाने से त्वचा रूखी होती है। ऐसे में इस मौसम में गुड़ खाने से त्वचा की चमक बनी रहती है। इसमें मौजूद ग्लाइकोलिक एसिड कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाता है जो स्किन को एजिंग की समस्या से बचाते हैं।

See also  RAIPUR: देर रात गोली चली, पार्षद के विजय जुलुस के दौरान युवक ने की फायरिंग, कार्यकर्ता घायल, फिर जो हुआ…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!