Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सिक्को से तौले गए डॉ. शर्मा, जनता ने दिया जीत का आशीर्वाद…

सिक्को से तौले गए डॉ. शर्मा, जनता ने दिया जीत का आशीर्वाद

जांजगीर-चांपा। अकलतरा विधानसभा क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी डॉ विनोद शर्मा क्षेत्र में लगातार गांव – गांव घूम कर जनसंपर्क कर रहे, डॉ. शर्मा लगातार जनता से मिल बसपा के जनसंकल्प को घर घर पहुच रहे। इसी कड़ी उनका जनकारवा ग्राम बेलटुकरी पहुचा जहां ग्रामवासियो द्वारा गाजे – बाजे के साथ स्वागत कर पूरे ग्राम का भ्रमण कराया। ग्राम भ्रमण के पश्चात अकलतरा विधानसभा अध्यक्ष श्री भोगीलाल पाटले के नेतृत्व में एवम किशनपाल, हिराकुमार पाटले, दीवान पाटले के सहयोग से सिक्को से तौल कर डॉ. शर्मा को जीत का आशीर्वाद दिए। ग्रामवासियों ने भरोसा दिलाया की आने वाले विधानसभा चुनाव में पूरा गांव आपके साथ है और आपको तन, मन, धन से सहयोग कर अकलतरा से विधायक बना कर विधानसभा भेजेंगे। इसी कड़ी में अध्यक्ष श्री भोगीलाल पाटले के द्वारा 51000 रु. का चेक सहयोग के रूप में दिया गया।
बसपा प्रत्याशी डॉ. विनोद शर्मा ने ग्रामवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस व भाजपा दोनों ही पार्टियां गरीब विरोधी पार्टियां है जो गरीबो का शोषण करती आई है, केवल वोट के समय लोक लुभावन बाते कर जनता को गुमराह कर वोट ले लेती है और शासन में बेठते ही जनता की कोई सुध नही लेती आम जनता गरीबी से त्रस्त है। डॉ शर्मा ने क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाया की आने वाले चुनाव पर गरीबो की सरकार बनाये। गरीब की सरकार बसपा की सरकार है जो गरीब, आदिवासी पिछडो की सुनती है। आप लोगो ने जिस विश्वास के साथ आज मेरे स्वागत किया है मैं आप सभी को भरोसा दिलाता हूं कि अब क्षेत्र में कोई युवा बेरोजगार नही रहेगा कोई भूखा नही रहेगा। युवा किसान महिला बुजुर्ग सभी को संम्मान मिलेगा। विशेषकर नारी शक्ति को उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया। अभूतपूर्व स्वागत के लिए ग्रामवासियों का आभार करते हुवे अपील की आने वाले चुनाव में अपना मत रूपी आशीर्वाद देकर बसपा की सरकार बनाये एवम बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कु.मायावती जी का हाथ मजबूत करें।
कार्यक्रम को बसपा प्रदेश प्रभारी एवम पूर्व विधायक श्री दुजराम बौद्ध जी एवम जिलाध्यक्ष श्री रोहित डहरिया ने भी सम्बोधित किया।
उक्त कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी चन्द्रकान्त डहरिया, संजय कुर्रे, वि. उपाध्यक्ष सुरेश जस्कर, महासचिव प्रेम जांगड़े, सचिव चंद्रभान जांगले, कोषाध्यक्ष शोभा कुर्रे, निकाराम भारद्वाज, महेंद्र दिवाकर, नरेंद्र कुर्रे, रविन्द्र हरवंश, मनीष लहरे, आकाश लहरे, शेखर शर्मा, अनिल शर्मा, कुमार यादव, राहुल शर्मा, राजेश सहिस, डॉ. साहब दहकोनी, विक्की पांडेय, वीरू रात्रे सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्तिथ रहे।।

See also  Surajpur : धान संग्रहण केंद्र में मारपीट में घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!