Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

धार्मिक स्थलों की सैर-सपाटा कर लौटे श्रद्धालुओं ने भोग-भंडारा प्रसादी लगाया, विधायक व्यास नारायण कश्यप हुए शामिल…

जांजगीर-चांपा। जीवन एक यात्रा हैं इस यात्रा में एंजॉय ग्रुप के साथ यात्रा करने का अलग ही आनंद हैं। शौकीन श्रद्धालु भक्त हर वर्ष असंख्य यात्री पर्यटन स्थलों की ओर रवाना होते हैं। कोई तिरुपति बालाजी, शिरडी साईं बाबा मंदिर, बैजनाथ धाम, काशी विश्वनाथ, उज्जैन, द्वारिकाधीश, जगन्नाथ पुरी तो कोई चित्रकुट तो कोई मैहर के दर्शन-पूजन करने निकल जाते हैं। आजकल तीर्थों के अलावा प्रकृति की गोद में बसे हुए स्थलों की यात्रा करना पसंद करते हैं। इन सबसे अलग नैला-जांजगीर और चांपा के श्रद्धालु भक्तों की एक टीम ने चित्त की शुद्धता ,मन की पवित्रता और आत्मा में देवी-देवताओं का दर्शन की कामना के साथ प्रकृति के सानिध्य और देव-दर्शन के लिए व्यास नारायण कश्यप विधायक जांजगीर-चांपा के साथ मैहर और चित्रकूट भ्रमण पर निकले और वापस भी लौट गए। वरिष्ठ पत्रकार पवन अग्रवाल ने बताया कि स्वस्थ जीवनशैली के लिए और दैनिक दिनचर्या में बदलाव लाने हमने मित्रमंडली के साथ धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम बनाया। हमारी यह धार्मिक ही नहीं बल्कि देवी-देवताओं के प्रति आस्था और श्रद्धा की भावना प्रकट करती हैं। ईश्वरीय मान्यता है कि जो भी सच्ची आस्था और विश्वास से मां मैहर और कामतानाथ जी की यात्रा करते हैं उनकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती हैं। यात्रा की सफल आयोजन उपरांत वापस लौटने पर भोग-भंडारा आयोजित किया। भंडारा के दिन विधायक व्यास कश्यप, समाजसेवी राजेश पालीवाल ,वरिष्ठ पत्रकार पवन अग्रवाल, समाजसेवी देवेश बसाईवाल, पूर्व एल्डरमैन एवं समाजसेवी मनोज कालू अग्रवाल, का साल भेंट कर एवं माता का फोटोग्राफ देकर सम्मानित किया गया।

See also  छत्तीसगढ़ के विशेष पिछड़ी जनजातियों के दल ने राष्ट्रपति से की भेंट-मुलाकात...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!