Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News: दशकों का इंतजार खत्म, छत्तीसगढ़ के गांव में पहुंची खाद्यान्न सुविधा

बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के अबूझमाड़ क्षेत्र के हितुल गांव में वर्षों बाद राशन की सुविधा पहुंची है, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है। लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं से वंचित इस गांव के लोगों को अब राशन के लिए 30 किलोमीटर का कठिन और जोखिमभरा सफर नहीं करना पड़ेगा।

ओरछा विकासखंड की थुलथुली पंचायत के अंतर्गत आने वाले इस गांव में अब तक ग्रामीण जंगल और पहाड़ी रास्तों से होकर राशन लेने जाते थे, जो बुजुर्गों और महिलाओं के लिए बेहद मुश्किल था।

जिला कलेक्टर नम्रता जैन की पहल पर प्रशासन ने पहली बार ट्रैक्टर के माध्यम से सीधे गांव तक राशन पहुंचाने की व्यवस्था की।

See also  बिहार वालों ने सारे रिकॉर्ड की धज्जियां उड़ा दी, दुनिया में पहली बार किसी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च (Pushpa 2) पर वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। अल्लू अर्जुन Allu Arjun और रश्मिका मंदाना को देखने के लिए गांधी मैदान हाउस फुल हो गया 🔥 #pushpa2 #Pushpa2TheRuleTrailer

गांव में आयोजित चावल उत्सव के दौरान जब अनाज पहुंचा तो ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। अब 271 राशन कार्डधारी परिवारों को घर के पास ही खाद्यान्न मिल सकेगा।

इस पहल को प्रशासन की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे अबूझमाड़ जैसे दुर्गम क्षेत्र भी धीरे-धीरे विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। मुख्यधारा से जुड़ने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!