Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जैजैपुर भट्ठी में शराब कोचियों को खुलेआम दे रहे देशी- विदेशी शराब, जैजैपुर में जमकर चल रहा अवैध शराब का कारोबार, पुलिस व आबकारी विभाग द्वारा नहीं की जा रही कार्रवाई इसलिए कोचियों के हौसले बुलंद….

जैजैपुर भट्ठी में शराब कोचियों को खुलेआम दे रहे देशी- विदेशी शराब
 
जैजैपुर में जमकर चल रहा अवैध शराब का कारोबार
 
पुलिस व आबकारी विभाग द्वारा नहीं की जा रही कार्रवाई इसलिए कोचियों के हौसले बुलंद
 
जैजैपुर। देशी- विदेशी शराब दुकान जैजैपुर में इन दिनों से देशी विदेशी शराब कोचियों को आसानी से उपलब्ध हो जा रही है। क्षेत्र में चल रहा अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। कोचियों के हौसले बुलंद है। जैजैपुर क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री जोरो पर है। ढाबा, चखना दुकान और गांव के कोचियों को आसानी से शराब मिल जा रही हैं। शराब दुकान से कोचिए लोग अधिक दर देकर शराब ले जाते हैं और सेल्समेन पैसे के लालच में कोचियों को जितना चाहिए शराब दे देते है। जानकारी यह भी है कि कोचियों के लिए समय निर्धारित है सुबह 9 बजे से 10 बजे तक जैजैपुर क्षेत्र में जितने भी कोचिये है उन लोगो को जानकारी के अनुसार फोन कर बुलाया जाता है और जितनी जरूरत है उतनी उपलब्ध भी कराया जाता है।
कोचियों के लिए उधारी में भी शराब उपलब्ध
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार देशी विदेशी शराब दुकान से कोचियों को उधारी में भी शराब उपलब्ध कराया जाता है और शराब बेचकर उधारी रकम को पटाया जाता है। अगर आबकारी विभाग के अधिकारी अचानक से आडिट किया जाए या स्टॉक की मिलान किया जाए तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। इसलिए सेल्समैन बिंदास रहते है क्योंकि महीने के अंतिम में आडिट होते है।
सेल्समैन और सुपरवाइजर के कारनामा से अधिकारी जानकर भी अनजान
आपको बता दे कि जैजैपुर शराब भट्टी में सेल्समैन और सुपरवाइजर के कारनामा को आबकारी विभाग के अधिकारियों जानकर अनजान बने हुए है। कार्यवाही नही होने के कारण इनकी मनोबल बढ़ा हुआ है। शासन प्रशासन के निर्देशानुसार जैजैपुर शराब भट्ठी में नही बिक रही है कोचियों के ऊपर न पुलिस कार्रवाई करती हैं और न ही शराब दुकान में आबकारी विभाग द्वारा जांच की जाती हैं। इसके कारण इनके हौसले बुलंद है। दूसरी ओर मदिरा प्रेमियों को महंगे और मनमाने दर पर शराब खरीदना पड़ रहा है।
कोचियों की घर पहुँच सेवा भी उपलब्ध
मिली जानकारी के अनुसार कोचियों की घर तक देशी विदेशी शराब घर तक पहुँचाने का मामला प्रकाश में आया है और इसके बदले में प्रत्येक देशी या विदेशी शराब के एवज में 10 रुपये तक अवैध राशि लेने की बात सामने आ रही है। अब इससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोचियों को कितने आसानी से शराब उपलब्ध हो जाती होगी।

See also  पक्का घर पाने का सपना? PM आवास योजना में बड़ा बदलाव, क्या आपका नाम होगा शामिल? जानिए पूरा प्रोसेस

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!