Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

IND vs PAK, Final: अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ ठोके 105 रन, फाइनल में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बनने का मौका

नई दिल्ली,28सितम्बर : एशिया कप 2025 में अभिषेक शर्मा सबसे सफल बल्लेबाज हैं. उन्होंने टूर्नामेंट के फाइनल से पहले खेले 6 मुकाबलों में किसी भी बल्लेबाज के मुकाबले सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. उन्हीं 6 मैचों के दौरान अभिषेक शर्मा ने पहली बार पाकिस्तानी टीम की चुनौती का भी सामना किया. पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार खेलने का दबाव होता है. लेकिन, अभिषेक शर्मा ने भारत के चिर-प्रतिद्वन्दी के खिलाफ अपने रन बनाने की शुरुआत पहली ही गेंद पर बाउंड्री जमाकर की. एशिया कप 2025 के फाइनल से पहले दो बार उनका पाकिस्तान से आमना-सामना हो चुका है, जिसमें से एक में वो प्लेयर ऑफ द मैच भी बने थे. अब फाइनल में पाकिस्तान तीसरी बार सामने होगा.

एशिया कप 2025 में अभिषेक का प्रदर्शन
एशिया कप 2025 में अभिषेक शर्मा के बनाए रनों की बात करें तो उन्होंने 19 छक्के और 31 चौके के साथ 6 मैचों में 309 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल रहे हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 204. 63 का रहा है, जबकि बल्लेबाजी औसत 51.50 का है. अब सवाल है कि पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल से पहले जो 2 टक्कर हुई, उसमें अभिषेक शर्मा ने क्या किया?

See also  Pahalgam Attack: आज श्रीनगर से दिल्ली और मुंबई के लिए एयर इंडिया की विशेष उड़ानें, जानें टाइमिंग...

पाकिस्तान के खिलाफ पिछले 2 मैचों में प्रदर्शन
बाएं हाथ के विस्फोटक भारतीय ओपनर ने पाकिस्तान के खिलाफ T20 एशिया कप 2025 के ग्रुप स्टेज पर खेले पहले मुकाबले में 13 गेंदों का सामना करते हुए 31 रन बनाए थे, 238.46 की स्ट्राइक रेट से खेली उस पारी में 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे थे.

इसके बाद पाकिस्तान की टीम से दूसरी बार आमना-सामना अभिषेक शर्मा का सुपर-4 स्टेज पर हुआ. और, वहां उन्होंने 39 गेंदों का सामना करते हुए 74 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के और 6 चौके शामिल रहे. इस तरह फाइनल से पहले पाकिस्तान के खिलाफ खेले 2 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 7 छक्के और 10 चौके के साथ 52 गेंदों पर 105 रन बनाए हैं. और, अब पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली तीसरी भिड़ंत में, जो कि फाइनल मुकाबला है, उनके पास बड़ा कमाल करने का मौका है.

See also  प्रदेश के आकाश गुरुदिवान पहुंचे फाइनल में सीनियर वर्ग में कजाकिस्तान के खिलाड़ी से होगा मुकाबला...

फाइनल में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बनने का मौका
पाकिस्तान के खिलाफ तीसरी भिड़ंत में अभिषेक शर्मा अगर शतक लगाते हैं तो वो एशिया कप के फाइनल में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. अगर उन्होंने शतक नहीं भी लगाया और 72 रन बनाए, तो भी नया एशियाई रिकॉर्ड बना देंगे. एशिया कप के फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अब तक श्रीलंका के बल्लेबाज भानुका राजपक्षा के नाम है, जिन्होंने 2022 के फाइनल में 71 रन बनाए थे. अभिषेक शर्मा जिस फॉर्म में हैं, उनके पास ये रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा.

Advertisment

एशिया कप के फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन हैं, जिन्होंने 2016 के फाइनल में 60 रन की पारी खेली थी. अभिषेक शर्मा के निशाने पर पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले फाइनल में ये भारतीय रिकॉर्ड भी होगा. लेकिन, सबसे बड़ा रिकॉर्ड वही होगा जब शतक जमाते हुए अभिषेक, एशिया कप के फाइनल में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे.

See also  Gold Rates Today : सोना ने छू लिया नया शिखर, 96500 रूपए के पार पहुंचा रेट, यहां जानें 22 कैरेट गोल्ड के भाव…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!