Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

RAIPUR:बढ़ई की मदद से डॉक्टरों ने मजदूर की जान बचाई…

रायपुर। रायपुर के डॉक्टरों ने एक मरीज की ऑपरेशन से जान बचाई. मजदूर के पेट में करीब 15 फीट लंबा बांस घुस गया था और ऑपरेशन से पहले डॉक्टरों को ऑपरेशन थिएटर में कारपेंटर की मदद भी लेनी पड़ी. मोवा स्थित निजी हॉस्पिटल प्रबंधन के मुताबिक जशपुर के रहने वाले एक मजदूर काम करने के दौरान फिसलकर बांस के ऊपर ही गिर गया. बांस करीब 15 फीट लंबा था, जो उसके पेट को चीरते हुए बाहर निकल गया. आनन-फानन में मरीज को एंबुलेंस से रायपुर लाने का प्रयास किया गया. लेकिन बांस काफी लंबा था, जिसके कारण मरीज को एंबुलेंस के अंदर सुलाने में परेशानी हो रही थी.

See also  डोंगाकोहरौद सड़क आंदोलन को मिला व्यापारियों का साथ, 3 जुलाई को पामगढ़ रहेगा बंद

इसके बाद वहीं ग्रामीणों ने बांस को आधा काटा और फिर मरीज को रायपुर के श्री बालाजी हॉस्पिटल में रिफेयर किया गया. यहां डॉ नेताजी गरड़ और डॉ पुष्पेंद्र नायक के नेतृत्व में मरीज का सफल ऑपरेशन किया गया. डॉ नायक ने बताया कि मरीज जब अस्पताल पहुंचा तो उसके शरीर में खून की मात्रा काफी कम हो गई थी और बीपी भी रिकार्ड नहीं हो रहा था, मरीज को अस्पताल में पहले स्टेबल किया गया और बांस इतना लंबा था कि सीटी स्कैन मशीन में नहीं आ पा रहा था, इसलिए पुनः डॉक्टरों ने ऑपरेशन थिएटर में कारपेंटर को बुलाया और बांस को कटवाया.

See also  एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट रायपुर को जटिल हृदय रोग के इलाज में मिली बड़ी सफलता, मरीज की छाती पर बिना चीरे के ट्रांसकैथेटर माइट्रल वाल्व किया गया इंप्लांट, छत्तीसगढ़ में पहली बार एसीआई में हुआ ट्रांसकैथेटर माइट्रल वाल्व इंप्लांट (टीएमवीआर) वाल्व-इन-वाल्व का पहला केस, मुख्यमंत्री साय और स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने चिकित्सकों की टीम को दी बधाई...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!