Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Mahakumbh 2025 : इंडिगो एयरलाइंस के CEO ने संगम में लगाई डुबकी, बोले- शब्दों में नहीं बयां की जा सकती महाकुंभ की ऊर्जा…

भारत के सबसे भव्य आध्यात्मिक आयोजन महाकुंभ की दिव्यता केवल देशवासियों को ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के श्रद्धालुओं को भी आकर्षित कर रही है। अध्यात्म की गहराइयों को महसूस करने के लिए विदेशी नागरिक बड़ी संख्या में कुंभ पहुंच रहे हैं। हाल में ही इंडिगो एयरलाइंस के सीईओ पीटर एल्बर्स ने भी त्रिवेणी में डुबकी लगाई। इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा की। साथ ही उन्होंने महाकुंभ को लेकर अपने अनुभव भी बयां किए।

दिग्गज उद्योगपति पीटर एल्बर्स ने कहा, 15 अगस्त गणतंत्र दिवस पर पूरा देश भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और विरासत के संगम का जश्न मना रहा था। उस वक्त मैं प्रयागराज महाकुंभ मेला में मौजूद था। सुबह पांच बजे मैने पवित्र संगम में डुबकी लगाई। पवित्र संगम क्षेत्र में मैं करीब 10 लाख लोगों से घिरा हुआ है। जो कि मंत्र उच्चारण, प्रार्थना और भक्ति में लीन थे।

See also  76वां गणतंत्र दिवस आज:पहली बार प्रलय मिसाइल दिखेगी...

उन्होंने कहा, महाकुंभ में 45 दिनों में 45 करोड़ लोग आने वाले हैं। जो कि यूरोप की जनसंख्या के बराबर और संयुक्त राज्य अमेरिका से भी अधिक है। कोई भी शब्द, वाक्य या फोटो महाकुंभ मेला की ऊर्जा को बयां नहीं कर सकता है। संगम स्नान करके मैं अपने आप को बहुत ही सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।

आस्ट्रेलिया की कैरी के लिए वेलनेस सेंटर, रायना बोली शक्ति केंद्र है महाकुंभ

महाकुंभ में हजारों की संंख्या में विदेशी नागरिक आए हुए हैं। महाकुंभ से प्रेरित होकर कैरी ने आस्ट्रेलिया में वेलनेस सेंटर खोले हैं। आस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड से आईं कैरी एक निवेशक हैं जो अपने देश में वेलनेस सेंटर स्थापित कर रही हैं। वह कहती हैं कि सनानत में दीक्षा लेने और फिर 2019 के कुंभ में भाग लेने के अनुभव ने उनके जीवन को पूरी तरह बदल दिया।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!