Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

संभाग कमिश्नर ने धान उपार्जन केंद्र चंद्रपुर का किया औचक निरीक्षण…

सक्ती। राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 अंतर्गत 1 नवंबर से जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी संबंधी कार्य किया जा रहा है। जिसका आज बिलासपुर संभाग के कमिश्नर के. डी. कुंजाम ने धान उपार्जन केंद्र चंद्रपुर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धान की गुणवत्ता व नमी की मात्रा, समिति प्रभारी से कुल धान खरीदी की मात्रा, मिलर्स द्वारा धान उठाव की स्थिति, पंजीकृत किसानों एवं धान क्रय कर चुके किसानों की अद्यतन स्थिति, बारदाना की उपलब्धता सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।

कमिश्नर कुंजाम ने धान उपार्जन केन्द्रों में उपस्थित किसानों से उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। संभागायुक्त ने जिला खाद्य अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी, सहकारिता अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारियों को शासन के निर्देशानुसार सुव्यवस्थित ढंग से धान खरीदी कार्य करने के निर्देश दिए, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। निरीक्षण के दौरान प्रभारी कलेक्टर दिव्या अग्रवाल सहित अन्य राजस्व अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

See also  कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका समृद्धि हाट’ और CBG नीति को मंजूरी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!