Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सोगड़ा आश्रम पहुंचकर मुख्यमंत्री ने मां काली की पूजा-अर्चना की, परम पूज्य औघड़ संभव राम जी (गुरुपद) से ग्रहण किया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को जशपुर प्रवास के दौरान सोगड़ा आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने मां काली की प्रतिमा का विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने परमपूज्य अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन किए तथा सोगड़ा आश्रम के वर्तमान उत्तराधिकार परम पूज्य औघड़ संभव राम जी (गुरुपद) से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर विधायक रायमुनी भगत और गोमती साय सहित प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, कृष्णा राय, राजू गुप्ता तथा श्रद्धालु मौजूद थे।

जशपुर नगर जिला मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थापित सोगड़ा आश्रम लोगों की आस्था का केंद्र है। विश्वप्रसिद्ध इस आश्रम का दर्शन करने पूरी दुनिया से लोग यहां पर आते हैं। परमपूज्य अवधूत भगवान राम जी इस आश्रम के संस्थापक के साथ ही श्री सर्वेश्वरी समूह, बाबा भगवान राम ट्रस्ट और अघोर परिषद ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष भी रहे हैं।

See also  CG News: लिव इन में रहने वाली युवती की फांसी पर लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!