Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

संभाग कमिश्नर ने धान उपार्जन केंद्र बस्ती बाराद्वार और डुमरपारा का किया औचक निरीक्षण…

सक्ती। राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 अंतर्गत 1 नवंबर से जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी संबंधी कार्य किया जा रहा है। जिसका आज बिलासपुर संभाग के कमिश्नर के. डी. कुंजाम ने धान उपार्जन केंद्र बस्ती बाराद्वार और डुमरपारा पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धान की गुणवत्ता व नमी की मात्रा, समिति प्रभारी से कुल धान खरीदी की मात्रा, मिलर्स द्वारा धान उठाव की स्थिति, पंजीकृत किसानों एवं धान क्रय कर चुके किसानों की अद्यतन स्थिति, बारदाना की उपलब्धता सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।

See also  लाखों रूपये गबन करने वाले जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायपुर के 2 बैंक अधिकारी गिरफ्तार, मौदहापारा पुलिस की कार्यवाही...

कमिश्नर कुंजाम ने धान उपार्जन केन्द्रों में उपस्थित किसानों से उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। संभागायुक्त ने जिला खाद्य अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी, सहकारिता अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारियों को शासन के निर्देशानुसार सुव्यवस्थित ढंग से धान खरीदी कार्य करने के निर्देश दिए, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। उन्होंने समय पर तौल एवं बारदाना वितरण सुनिश्चित कराए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर बीरेंद्र कुमार लकड़ा,एसडीएम सक्ति पकंज डाहिरे, बाराद्वार तहसीलदार विद्याभूषण साव, जिला खाद्य अधिकारी अमृत कुजूर , जिला विपणन अधिकारी हीना खान, सहकारिता अधिकारी माहेश्वरी तिवारी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

See also  काम दिलाने के नाम से लाखो रूपए लेकर धोखाधड़ी करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!