Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सक्ती शहर की विरासत पुत्री मइया अस्पताल भवन का हो रहा जीर्णोद्धार, जल्द ही इस भवन में संचालित होगा अस्पताल…

सक्ती। सक्ती शहर के हृदय स्थल पर स्थित प्राचीन विरासत पुत्री मइया अस्पताल भवन जो कि आजादी के पूर्व 1938 में निर्मित किया गया था। लगभग 86 साल पहले निर्मित इस भवन में वर्षों से सक्ती के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन किया जा रहा था। इस भवन में कई प्रसिद्ध चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी हैं साथ ही इस इमारत से सक्ती वासियों की यादें जुड़ी हुई हैं उक्त भवन में समय के साथ साथ जर्जरता की स्थिति उत्पन्न हो रही थी जिस कारण इस भवन में विगत 2 वर्ष से अस्पताल संचालन नही किया जा रहा था। तत्कालीन जिला कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के प्रयासों से अब इस भवन में जीर्णोधार का कार्य चल रहा है जो अपने अंतिम चरण में है। जल्द ही इस विरासत भवन अपनी आकर्षण से आम जनों को लुभाने लगेगा और इस भवन में अस्पताल का संचालन प्रारंभ किया जाएगा।

See also  निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर करना सुनिश्चित करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, नगरीय प्रशासन मंत्री ने ली अधिकारियों की बैठक, निर्माण कार्यों की प्रगति से असंतुष्ट आरईएस और डीईओ को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!