Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जिला शैक्षिक समन्वयक संघ ने सौपा ज्ञापन अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर किया मांग…

0 गैर शिक्षकीय कार्य का किया विरोध

0 गिरदावरी जैसे कार्यों में न लगाएं ड्यूटी
विनोबा एप को बंद किया जाए

जांजगीर-चांपा। शैक्षिक समन्वयक संघ जिला जांजगीर चाम्पा ने विभिन्न समस्याओं को लेकर जिले के कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला समन्वयक के नाम का ज्ञापन सौपा।
ज्ञात हो कि माननीय मंत्री स्कूल शिक्षा ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की एवं विभिन्न निर्देश दिए।जिसका आदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने 15 सितम्बर 2025 को निकाला है। जिसमे संकुल समन्वयकों को 4 दिवस अध्यापन एवं 2 दिवस अकादमिक निरीक्षण करने कहा गया है। समन्वयकों ने सप्ताह के दिवस निर्धारण की मांग की है। साथ ही गैर शिक्षकीय कार्य गिरदावरी, बीएलओ कार्य न लगाने की मांग की है। एवं प्रशासनिक कार्यों से मुक्त रखने, ऑनलाइन कार्यों के लिए संसाधन उपलब्ध कराने, ग्रीष्मावकाश में एवं अवकाश दिवस में कार्य के लिए अतिरिक्त अर्जित अवकाश प्रदान करने,विनोबा एप से मॉनिटरिंग बंद करने, मास्टर ट्रेनर में ड्यूटी न लगाने, शालाओं में कमी पाई जाती है तो सीएसी को जिम्मेदार न माना जाए, आदि मांग का ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन सौंपने जिले भर के सीएसी शामिल हुए ,जिसमे अशोक तिवारी, माखन राठौर,लखनलाल कश्यप, ललित मनहर, उमेश तेम्बुलकर, दीपक थवाईत, अनिल शर्मा, शरद चतुर्वेदी, विश्वनाथ कश्यप, केशव सिंह कंवर, पंकज कौशिक, गोपाल जायसवाल, मोहन यादव, गुरु प्रसाद भतपरे,धीरज तम्बोली, धर्म दास मानिकपुरी,टिकेश्वर कौशिक, आयुष्मान कर्मशील,भूपेंद्र कश्यप, अशोक देवांगन, दीपक सिदार, राजकुमार साहू, महेश रत्नाकर,शामिल थे।

See also  स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया दृश्य संवाद 2026 का शुभारंभ, तस्वीरों में उतरा छत्तीसगढ़, फोटो जर्नलिस्टों का हुआ सम्मान, रायपुर प्रेस क्लब में विश्व फोटोग्राफी दिवस पर तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!