Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मोदी सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ जिला कांग्रेस ने किया सत्याग्रह…

मोदी सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ जिला कांग्रेस ने किया सत्याग्रह
 
जांजगीर-चांपा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन पर केंद्र की मोदी सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर चांपा के तत्वाधान में स्थानीय कचहरी चौक में एक दिवसीय सत्याग्रह का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। सत्याग्रह में विशेष रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के इशारे पर हमारे नेता राहुल गांधी जी पर द्वेष और दुश्मनी रूपी जो कार्यवाही की गई है, हम कांग्रेस जन उसकी कड़ी निंदा करते हैं। राहुल गांधी जी ने संसद में केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और उनके प्रिय मित्र गौतम अदानी का रिश्ता पूछा था। राहुल जी ने पूछा था कि प्रधानमंत्री ने जिस देश का भ्रमण किया उस देश के महत्वपूर्ण कार्य अदानी समूह को कैसे मिला। मोदी सरकार द्वारा अदानी के कमाई को बढ़ाने के लिए क्या क्या मदद किए गए। जिसके फलस्वरूप मोदी जी द्वारा कोई प्रकार का जवाब नहीं दिया गया, बजाय जवाब देने के राहुल गांधी के ऊपर कार्यवाही कराते हुए उनकी संसद सदस्यता रद्द करा दी। सत्याग्रह को शाकमभरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल, पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन, पूर्व जिलाध्यक्ष  दिनेश शर्मा, अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य रमेश पैगवार, जिला प्रवक्ता रफीक सिद्दीकी, प्रदेश सचिव इंजी रवि पांडेय, नपाध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, अनुसूचित जाति विभाग जिलाध्यक्ष महारथी बघेल, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमल काका, पिछड़ा वर्ग विभाग जिलाध्यक्ष विपिन देवांगन, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष ब्यास कश्यप, लौह कर्मकार मंडल उपाध्यक्ष विष्णु विश्वकर्मा, जीव जंतु बोर्ड सदस्य नारायण खंडेलिया, सेवादल जिलाध्यक्ष अरुण साहू, जिला युंकाध्यक्ष प्रिंस शर्मा, अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष शेख आबिद, देवेश सिंह, सभापति विवेक सिंह सिसोदिया, आभास बोस, प्रवक्ता शिशिर द्विवेदी, राजेश अग्रवाल, जनपद उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, उत्तम पाटले, गिरधारी यादव ने भी संबोधित किया। सत्याग्रह में विशेष रूप से ब्लॉक अध्यक्ष गण संतोष शर्मा पप्पू महाराज, चिंताराम राठौर, शत्रुहन दास महंत, सुनील साधवानी, उपकार सिंह ढिल्लो, सत्यप्रकाश मुन्ना सिंह, कमलेश सिंह बाबा, पुरनेंद्र तिवारी, अजीत सिंह राणा, सभापति रामविलास राठौर, पंचराम यादव, हेमलता राठौर, मुस्कान परवीन, रेखा लदेर, प्रमोद सिंह, नागेंद्र गुप्ता, संजय खेमका, राकेश सिंह, बालिस्टर राठौर, अनिल राठौर, तनवीर आलम, राजू लाठिया, दीपक राज आसना, रामकुमार यादव, माधुरी आदित्य, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू, जफर अंसारी, गोपाल गुलशन सोनी, हर्षवर्धन सिंह, निखिल राठोर, ठाकुर सौरभ सिंह, राज कपूर साहू, राघवेन्द्र व्यास, शाहबाज खान, गौरव सिंह, अमित यादव, मुकेश कौशिक, अमन अग्रवाल, विष्णु यादव, रामकुमार बंजारे, रंजन कुमार पार्षद, लक्ष्मी यादव, अखिलेश कोमल पांडे, प्रीतम लाल कश्यप, गोविंद देवांगन, शेषनाथ टंडन, आदर्श पांडे, हरदेव देवांगन, घनश्याम देवांगन, तमिंद्र देवांगन, अनिल देवांगन, अनिल मोदी, आशुतोष गोपाल, अजय यादव, भागीरथी दुबे, महेंद्र यादव, ओम देवांगन, भोलू यादव, जीवन बंजारे, पुशाऊ सिंह सिदार, दीपक कश्यप, राजेश देवांगन, विनय सोनी, रमेश कुमार प्रजापति, धनंजय राठौर, लता श्रीवास, हरीश पांडे, किशोर साव, रामखेलावन राठौर, संतोष यादव, दिनेश महंत, चुन्नू थवाईत, मनोज कालू अग्रवाल, सभापति सीमा शर्मा, राकेश कहरा, किशन सोनी, पंकज शुक्ला, जयप्रकाश लाला जायसवाल, संदीप यादव, भूपेंद्र यादव, मोती पटेल, चंद्रकांत राठौर, कपीश कुमार कश्यप सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

See also  कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 24 रुपए सस्ता

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!