Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की…

रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन के लिए सवेरे 7 बजे से शाम 6 बजे तक डाले जाएंगे वोट। 2.71 लाख से अधिक मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का उपयोग। मतदान के लिए बनाए गए हैं 253 मुख्य मतदान केंद्र और 13 सहायक मतदान केंद्र।

रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करने की अपील की है। रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन के लिए 13 नवम्बर को सवेरे सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसके लिए निर्वाचन क्षेत्र में 253 मुख्य मतदान केंद्र और 13 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उप-निर्वाचन में क्षेत्र के कुल दो लाख 71 हजार 169 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें एक लाख 33 हजार 800 पुरूष मतदाता, एक लाख 37 हजार 317 महिला मतदाता और 52 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।

See also  बिना थमे 111 दिन लगातार बिजली उत्पादन का रिकार्ड बनाया हसदेव पॉवर प्लांट के यूनिट 04 ने... 38 साल में पहली बार इतने अधिक दिन बिना थमें चलने का बना कीर्तिमान...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!